LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Road Accident: छपरा में चीख-पुकार और लहूलुहान सड़क,तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, 20 घायल

Bihar Road Accident:दर्दनाक सड़क हादसे ने एक बार फिर रफ्तार के कहर और लापरवाही की कीमत उजागर कर दी।

Bihar Road Accident
चीख-पुकार और लहूलुहान सड़क- फोटो : social Media

Bihar Road Accident:बिहार के छपरा में दर्दनाक सड़क हादसे ने एक बार फिर रफ्तार के कहर और लापरवाही की कीमत उजागर कर दी। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उमधा के पास तेज़ रफ्तार ट्रक ने एक सवारी बस को पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी। यह भीषण टक्कर इतनी खौफनाक थी कि बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह छपरा में बस और ट्रक की भीषण टक्कर,चकनाचूर हो गया और उसमें बैठे यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए।

20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। इन चारों को पटना रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बस मल्लमलिया से छपरा की ओर जा रही थी और जैसे ही वह 4 लेन चौराहे के पास पहुंची, ट्रक ने उसे पीछे से रौंद डाला।

Diarch GO

घटना के बाद चीख-पुकार मच गई, सड़क पर घायल लोग मदद के लिए तड़पते रहे। थाना अध्यक्ष मनोज प्रभाकर ने बताया कि सभी घायलों को फौरन अस्पताल भेजा गया है। हैरानी की बात ये है कि बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

यात्रियों का आरोप है कि बस को तेज़ और लापरवाही से चलाया जा रहा था, जिसके चलते हादसा हुआ। प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है, मगर सवाल ये है  कब तक रफ्तार, लापरवाही और सिस्टम की सुस्ती लोगों की जान से खिलवाड़ करती रहेगी?

NSIT
Nsmch