LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Chapra News: छपरा में सनसनी! बाइक सवार युवक का तांडव, चाकूबाजी से मचा हड़कंप, सात लोग गंभीर रूप से घायल

Chapra News: बिहार के छपरा के सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक ने चाकू से हमला कर सात लोगों को गंभीर रूप से घायल किया। आरोपी गिरफ्तार, दो घायलों की हालत नाजुक।

Chapra News
सिरफिरे बाइक सवार युवक का आतंक!- फोटो : news4nation

Chapra News: सारण जिले से इस समय एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। एक सिरफिरे बाइक सवार युवक ने राह चलते राहगीरों पर चाकू से हमला करते हुए एक के बाद एक सात लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। राह चलते लोगों पर अचानक हुए चाकू के हमलों से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

घटना जिले के तरैया थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव की है। घटना के संबंध में घायलों के परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम को छपिया गांव की मुख्य सड़क पर एक बाइक सवार युवक आया और रास्ते में जो भी दिखाई दिया उस पर चाकू से हमला करके घायल कर दिया। अप्रत्याशित रूप से हुए इस हमले से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 

15 लोग से ज्यादा लोगों को चाकू लगा 

सिरफिरे बाइक सवार युवक ने देखते ही देखते एक के बाद एक कुल सात लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल छपरा लाया गया जहां से दो घायलों की स्थिति गंभीर होने पर बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर किया गया। इस संबंध में तरैया थाना प्रभारी ने बताया कि एक बाइक सवार युवक द्वारा चाकू मारकर सात लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। घायलों ने बताया  15 लोग से ज्यादा लोगों को चाकू लगा हैं।

छपरा से सावन की रिपोर्ट