LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Chapra Police: छपरा शहर के TOP-1 से सनसनीखेज खुलासा: ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी और व्यवसायी शराब पार्टी करते रंगे हाथों गिरफ्तार, SSP ने लिया एक्शन

Chapra Police: छपरा के गंडक कॉलोनी स्थित TOP-1 पोस्ट पर पुलिसकर्मियों को शराब पीते रंगे हाथों पकड़ा गया। ASP राज किशोर की जांच में खुलासा, SSP ने Zero Tolerance नीति के तहत कार्रवाई की। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

 Chapra Police
दारू पार्टी करते पकड़े गए पुलिस- फोटो : news4nation

Chapra Police Liquor: छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत गंडक कॉलोनी स्थित टाइगर ऑपरेशन पोस्ट (TOP-1) से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां अपराध नियंत्रण के लिए तैनात पुलिसकर्मी खुद ही कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आए। पुलिस नाके पर खुलेआम शराब सेवन का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, TOP-1 पर तैनात इंचार्ज दरोगा और एक होमगार्ड जवान को कुछ स्थानीय व्यवसायियों के साथ शराब का सेवन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। चौंकाने वाली बात यह रही कि यह TOP छपरा के DIG और वाइस चांसलर (VC) आवास के पास स्थित है, फिर भी इस अवैध गतिविधि की भनक तक किसी को नहीं लगी।

ASP की जांच में खुला राज

घटना का खुलासा तब हुआ जब भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ला निवासी युवक सलमान की चाकू मारकर हत्या की जांच के लिए ASP राज किशोर सिंह मौके पर पहुंचे थे। जांच के दौरान जब ASP गंडक कॉलोनी स्थित TOP-1 पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वहां तैनात दरोगा और होमगार्ड के साथ कुछ व्यवसायी शराब पीते हुए मौज-मस्ती में डूबे हैं।ASP ने तत्काल इस पूरे मामले की सूचना सारण SSP डॉ. कुमार आशीष को दी। सूचना मिलते ही SSP खुद मौके पर पहुंचे और TOP पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दरोगा, होमगार्ड सहित कुल पांच लोगों को शराब पीते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

जीरो टॉलरेंस की नीति पर एक्शन, सभी गिरफ्तार

पुलिस ने सभी आरोपियों को भगवान बाजार थाना लाकर पूछताछ की, जहां उन्होंने शराब पीने की बात स्वीकार कर ली। SSP के निर्देश पर सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और न्यायिक हिरासत में मंडल कारा छपरा भेज दिया गया है। इस पूरे मामले में SSP ने Zero Tolerance Policy अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई की है।

NSIT
Nsmch

स्थानीय प्रशासन पर सवाल, कॉलोनी में हड़कंप

TOP से महज कुछ कदम की दूरी पर DIG और VC आवास होने के बावजूद इस तरह की अवैध गतिविधि का सामने आना स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। भगवान बाजार थानाध्यक्ष को भी इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी नहीं थी, जो कि और अधिक चिंताजनक है। कॉलोनीवासियों में इस खुलासे के बाद गहरी नाराज़गी है। उनका कहना है कि यह TOP पहले भी संदिग्ध गतिविधियों के चलते चर्चा में रहा है और अब यह घटना पुलिस की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर रही है।

हत्या और शराब पार्टी से शहर में दहशत और आक्रोश

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब छपरा शहर में सिर्फ 16 घंटे में 3 हत्याएं हो चुकी हैं। शहर के चर्चित व्यवसायी और गोदरेज शोरूम डीलर अमरेंद्र कुमार सिंह और उनके चचेरे भाई शंभूनाथ सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं तरैया में एक महिला की गला रेतकर हत्या और फिर सलमान की चाकू मारकर हत्या ने शहर को झकझोर दिया है।ऐसे में यह सवाल उठना लाज़मी है कि जब शहर में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं, तब TOP में तैनात पुलिसकर्मी व्यवसायियों के साथ शराब पीने में व्यस्त क्यों थे? यह जांच का विषय है कि ये व्यवसायी बालू माफिया हैं या शराब कारोबारी।

छपरा से सावन की रिपोर्ट