LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News :मां अंबिका भवानी मंदिर आमी के विकास के लिए केंद्र ने दिए 13 करोड़ रूपये, भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने पर्यटन मंत्रालय की मंजूरी का किया स्वागत

Bihar News : 13 करोड़ की लागत से सारण जिला स्थित मां अंबिका भवानी मंदिर आमी का विकास किया जायेगा. योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेवारी बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम को दी गयी है. बीजेपी नेता ओम कुमार सिंह ने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है...पढ़िए

Bihar News :मां अंबिका भवानी मंदिर आमी के विकास के लिए केंद्
मंदिर का होगा विकास - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : सोनपुर मेला और मां अंबिका भवानी मंदिर को राष्ट्रीय पर्यटक मानचित्र में शामिल करने की मांग को लेकर वरीय भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने पिछले दिनों बिहार के पर्यटन मंत्री नीतीश कुमार मिश्रा को ज्ञापन सौंपा था। कुमार के इस ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने सोनपुर अनुमंडल स्थित मां अंबिका भवानी मंदिर आमी के विकास के लिए 13 करोड़ 29 लाख 34 हजार रुपये की मंजूरी दी है। यह राशि प्रसाद योजना के तहत स्वीकृत की गयी है। योजना के तहत मंदिर परिसर, नदी घाट, पार्किंग, पाथवे, घेराबंदी, पहुंच पथ का चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण, सोलर स्ट्रीट जैसे कार्य कराए जाएंगे। मंदिर परिसर में दुकानों और कियोस्क के विकास पर 164.10 लाख रुपये, स्तंभ और उच्च आधार पर 330.91 लाख रुपये तथा फ्लोरिंग पर 30.36 लाख रुपये खर्च होंगे। 

पास के नदी घाट के विकास के लिए घाट डेक का विस्तार 454.83 लाख रुपये, पार्किंग व पाथवे पर 123 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। करीब 1.5 किमी लंबे पहुंच पथ के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण पर 117.32 लाख रुपये तथा 42 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने पर 25.30 लाख रुपये खर्च होंगे। योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेवारी बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम को दी गयी है। कार्य निविदा के माध्यम से कराया जायेगा। केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय के इस मंजूरी का ओम कुमार सिंह ने स्वागत किया है। 

उन्होंने इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार को धन्यवाद दिया है। कहा कि इससे क्षेत्र का विकास होने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। काफी लंबे समय से स्थानीय लोगों की यह मांग थी। बताते चलें कि इस योजना के लिए सारण जिला प्रशासन ने पर्यटन विभाग बिहार के साथ मिलकर कार्ययोजना तैयार की थी। डीएम अमन समीर ने स्थल का निरीक्षण भी किया था। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के समन्वय तथा स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी की पहल और ओम कुमार सिंह के प्रयास से योजना को मंजूरी मिली। योजना के लागू होने के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।