LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मंजूरी से सारण प्रमंडल में जश्न का माहौल, भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने बताया ऐतिहासिक फैसला, सांसद रूडी को दी बधाई

Bihar News : सोनपुर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की मंजूरी के बाद सारण प्रमंडल में जश्न का माहौल है. नीतीश कैबिनेट के फैसले को भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने एतिहासिक बताया है......पढ़िए आगे

Bihar News : सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मंजूरी से सारण प्र
जश्न का माहौल - फोटो : SOCIAL MEDIA

SARAN : बिहार मंत्रिमंडल द्वारा सोनपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थापित करने की स्वीकृति दिए जाने के बाद पूरे सारण प्रमंडल में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से उठ रही इस मांग को सरकार की मंजूरी मिलने के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताया है। सोनपुर बरबट्टा निवासी वरीय भाजपा नेता सह अधिवक्ता ओम कुमार सिंह ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने सबसे पहले सरकार के समक्ष सोनपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की मांग उठाई थी। उन्होंने कहा कि यह केवल सोनपुर ही नहीं, बल्कि पूरे सारण, छपरा, सीवान और गोपालगंज क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

ओम कुमार सिंह ने इस अवसर पर सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी सहित उन तमाम सामाजिक संगठनों और नागरिकों को बधाई दी, जिन्होंने इस मांग को लेकर लगातार आवाज बुलंद की और आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों का ही परिणाम है कि सरकार ने इस दिशा में ठोस निर्णय लिया। उन्होंने यह भी कहा कि सोनपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा स्थापित होने से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा उद्योग-व्यापार को नई गति मिलेगी। इससे स्थानीय युवाओं को अपने ही क्षेत्र में बेहतर संभावनाएं मिल सकेंगी और पलायन में भी कमी आएगी। मंत्रिमंडल के इस फैसले को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि परियोजना के क्रियान्वयन के बाद सारण प्रमंडल की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी।

Diarch GO

बताते चलें की बिहार कैबिनेट की अहम बैठक में आज बड़ा फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुल 35 एजेंडों पर सरकार ने मुहर लगा दी है। बैठक में सबसे बड़ा फैसला सारण जिले के सोनपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने को लेकर लिया गया। करीब 4200 एकड़ भूमि पर बनने वाला यह एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा। हाजीपुर-डुमरिया के बीच दरियापुर चंवर क्षेत्र में इसका निर्माण प्रस्तावित है। सरकार ने इसे वर्ष 2030 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा है।

बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट का रनवे इतना लंबा और आधुनिक होगा कि यहां दुनिया के सबसे बड़े यात्री विमानों में शामिल Airbus A380 जैसे विमान भी उतर सकेंगे। जमीन अधिग्रहण के लिए राज्य सरकार ने 1302 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। केंद्रीय बजट में मंजूरी मिलने के बाद अब राज्य सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है। सोनपुर में प्रस्तावित यह एयरपोर्ट बिहार के विकास को नई उड़ान देने वाला माना जा रहा है। आने वाले दिनों में जमीन अधिग्रहण और निर्माण प्रक्रिया पर सबकी नजर रहेगी।

NSIT
Nsmch