LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Shrawani Mela : सोनपुर में ओम कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा शिविर का किया आयोजन, डाक बम की जमकर की सेवा

Shrawani Mela : भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम कुमार सिंह के नेतृत्व ने सोनपुर में सेवा शिविर का आयोजन किया गया. जहाँ डाक बम को शर्बत और फल की व्यवस्था करायी गयी.....पढ़िए आगे

Shrawani Mela : सोनपुर में ओम कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजप
सेवा शिविर का आयोजन - फोटो : SOCIAL MEDIA

CHAPRA : सारण जिले के पहलेजा से श्रावणी माह में गरीब स्थान, मुजफ्फरपुर की यात्रा पर निकले डाक बम श्रद्धालुओं की सेवा के लिए आज सोनपुर NH-19 बायपास पर विशाल सेवा शिविर लगाया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम कुमार सिंह के नेतृत्व में लगे शिविर में हजारों श्रद्धालुओं को शर्बत-फल, शीतल पेय एवं विश्राम की व्यवस्था कराई गई।

इस मौके पर सिंह ने कहा कि “डाक बम श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ के सच्चे भक्त हैं — इनकी सेवा करना हमारा सौभाग्य है।” सेवा शिविर में उनके पुत्र ऋतुराज सिंह, युवराज सिंह, राज सिंह, पुत्री एवं बिहार सरकार में मंत्री सुमित कुमार सिंह की पत्नी सपना सिंह, पुत्र रुद्र प्रताप सिंह (हनी-बनी) सहित पूरा परिवार सेवा में जुटा रहा।

सेवा कार्य में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वालों में अजय सिंह, राजीव रंजन (छोटू), डब्लू सिंह, महेश भगत, संजीव सिंह, मुन्ना सिंह, गौतम कुमार सिंह, उमेश सिंह, धीरज सिंह, अरुण सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, राकेश कुमार सिंह, रमण राठौर, उमेश कुमार, संजय सिंह, निखिल कुमार, सत्यनारायण सिंह, गोपाल जी सिंह, बैकुंठ सिंह, राजीव किशोर गौतम समेत अनेक भाजपा पदाधिकारी व गणमान्य लोग शामिल रहे।

श्रद्धालुओं ने शिविर की बेहतर व्यवस्था और सम्मानपूर्वक सेवा के लिए ओम कुमार सिंह एवं उनकी पूरी टीम की मुक्तकंठ से सराहना की। सोनपुर क्षेत्र में यह सेवा शिविर ‘अतिथि देवो भव’ की परंपरा को और मजबूत करता नजर आया।

NSIT
Nsmch