LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News : सोनपुर में 5 जून को राजा साहब बाबू लगन देव सिंह की जयंती समारोह का होगा आयोजन, तैयारियों को लेकर की गयी बैठक

Bihar News : सोनपुर में राजा साहब बाबू लगन देव सिंह की जयंती को लेकर आगामी 5 जून को समारोह का आयोजन किया जायेगा. इसके मद्देनजर बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी.....पढ़िए आगे

Bihar News : सोनपुर में 5 जून को राजा साहब बाबू लगन देव सिंह
जयंती समारोह का होगा आयोजन - फोटो : SOCIAL MEDIA

SONPUR : दानवीर राजा साहब बाबू लगन देव सिंह की जयंती पर 5 जून को भव्य आयोजन होगा। इस दिन उनके नाम पर बने द्वार का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही एक स्मारिका का लोकार्पण भी होगा। विशिष्ट जनों को सम्मानित करने का कार्यक्रम भी तय किया गया है। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर सिद्धनाथ चौक पर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने की। इसमें उदय शंकर सिंह, त्रिलोक कुमार सिंह, बलराम सिंह, रमेश सिंह, अशोक सिंह, प्रेम नारायण सिंह, अमरेन्द्र सिंह, कमलेश सिंह, राजेश सिंह, नकुल सिंह, जय सिंह, उज्जवल सिंह, चन्दन सिंह, राज कुमार सिंह, मनिष कुमार सिंह, शिव सिंह, अजय सिंह, गौतम सिंह, संजय सिंह, रितु राज सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल हुए। 

ओम कुमार सिंह ने बताया कि राजा साहब को भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का प्रिय पात्र माना जाता था। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी उन्हें राजा साहब कहकर संबोधित करती थीं। सोनपुर में उनकी दानवीरता की कहानियां आज भी लोगों की जुबान पर हैं। कोई भी जरूरतमंद उनके दरबार से खाली हाथ नहीं लौटता था। बच्चों की पढ़ाई, बेटियों की शादी, गरीबों के लिए घर बनवाना उनका प्रिय कार्य था। 

Diarch GO

उन्होंने कई बस्तियों का निर्माण कराया, जो आज भी मौजूद हैं। स्थानीय जनता की मांग पर उनके नाम पर द्वार का निर्माण कराया गया है। यह कार्यक्रम गंगा दशहरा के दिन आयोजित होगा। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण भेजा गया है। आयोजकों का कहना है कि उनकी उपस्थिति से परिवार और क्षेत्र गौरवान्वित महसूस करेगा। इसके अलावा बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद को भी आने का न्यौता दिया गया है और साथ में और भी गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया जा रहा है।