LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News: बिहार के एक और छात्र ने कोटा में की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ऐसी बात जिसे देख पुलिस के उड़े होश.....

Bihar News: कोटा में नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र ने खुदकुशी कर ली है। छात्र ने तड़के सुबह अपनी बहन को एक मैसेज भेजा है जिसके बाद माना जा रहा है कि उसने सुसाइड कर लिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है....

खुदकुशी
छात्र ने की खुदकुशी - फोटो : social media

Bihar News:  बिहार के एक और छात्र ने कोटा में अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। छात्र ने सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी कर ली है। सुसाइट नोट में छात्र ने ऐसी बात लिखी है जिसे देख पुलिस वालों के भी होश उड़ गए। सुसाइड नोट देख सभी की आंखे भर गई। बता दें कि राजस्थान के कोटा में छात्र पढ़ाई के लिए जाते हैं। ताकि अपनी मेहनत से जीवन में एक मुकाम हासिल कर लें। लेकिन कोटा में ही कई छात्रों की उम्मीद टूट जाती है औऱ वो अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेते हैं। 

बिहार के छात्र ने की खुदकुशी

जानकारी अनुसार मृतक छात्र कोटा में नीट (NEET) परीक्षा की तैयारी कर रहा था और वो बिहार के छपरा का रहने वाला था। छात्र कोटा के कुन्हाड़ी इलाके में एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही कुन्हाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। छात्र को फंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस को मिला सुसाइड नोट

थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि सुबह हॉस्टल संचालक ने पुलिस को सूचना दी थी कि छात्र अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। मौके से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें छात्र ने स्पष्ट किया है कि उसकी आत्महत्या की वजह नीट परीक्षा नहीं है। साथ ही छात्र ने सुसाइड नोट में ये भी लिखा था कि उसका नाम, फोटो या उसके परिवार का नाम मीडिया में सार्वजनिक ना किया जाए। 

मेडिकल प्रवेश परीक्षा की कर रहा था तैयारी 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र पिछले एक साल से कोटा में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसने बीती रात अपने दोस्तों के साथ खाना खाया और फिर कमरे में सोने चला गया। तड़के उसने अपनी बहन को एक मैसेज भी भेजा था। जिसके बाद वह संदिग्ध हालत में मृत पाया गया। छात्र की आत्महत्या की असल वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। उसका नीट परीक्षा कुछ ही दिनों बाद था और उसके बाद वह घर लौटने वाला था। पुलिस सुसाइड नोट और मोबाइल डेटा के आधार पर आगे की जांच में जुटी है।

NSIT
Nsmch