LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Liquor: तस्करी के मामले में पुष्पा भाऊ को भी फेल कर देंगे बिहार के शराब माफिया! स्मलिंग के लिए लगाया ऐसा जुगाड़ की पुलिस रह गई हक्का-बक्का

Bihar Liquor: बिहार के छपरा जिले में उत्पाद विभाग ने तरबूज से लदे डीसीएम वाहन से 423 लीटर शराब बरामद की। ट्रक के तहखाने में शराब छिपाई गई थी।

liquor in chapra
liquor in chapra- फोटो : social media

Bihar Liquor: बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून के बावजूद शराब तस्करी का धंधा नए-नए रूप ले रहा है। ताजा मामला सामने आया है छपरा जिले के एकमा-दाउदपुर मुख्य मार्ग से, जहां तरबूज से लदे डीसीएम वाहन से 423 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। यह मामला बिहार में अवैध शराब के नेटवर्क की गहराई और तस्करों की चतुराई को उजागर करता है।

तरबूज के नीचे बना रखा था तहखाना

उत्पाद विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने एकमा-दाउदपुर रोड पर जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान एक डीसीएम ट्रक को रोका गया, जो तरबूज से भरा हुआ था। पहले तो वाहन सामान्य लग रहा था, लेकिन शक होने पर जब तरबूज को हटाकर ट्रक की गहराई से जांच की गई, तो नीचे एक छुपा हुआ तहखाना निकला जिसमें शराब की भारी खेप छिपा कर रखी गई थी।पुलिस ने बताया कि जब्त की गई शराब की मात्रा 423 लीटर है, जिसे प्लास्टिक के जार और बोतलों में छुपा कर रखा गया था।

Diarch GO

उत्तर प्रदेश से जुड़ा है तस्करी नेटवर्क

पकड़े गए वाहन चालक नरेंद्र कुमार उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का निवासी है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वीकार किया है कि वह इस शराब तस्करी रैकेट का हिस्सा है। वह शराब को बिहार के भीतर किसी जगह डिलीवर करने जा रहा था, हालांकि अंतिम डिलीवरी पॉइंट का पता लगाने के लिए उत्पाद विभाग की टीम गहन पूछताछ कर रही है।

गर्मी में फल की आड़ बन रही चुनौती

गर्मी के मौसम में तरबूज की आमद बाजारों में तेजी से होती है और इसका फायदा तस्कर भी उठाने लगे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “अब तस्कर फलों की ट्रकों का इस्तेमाल करने लगे हैं ताकि आमद और आवाजाही पर शक न हो।”इससे पहले भी कई बार आम, तरबूज, और अन्य फलों की खेप में शराब की तस्करी के मामले सामने आए हैं, लेकिन यह मामला तस्करों की नई रणनीति का खुलासा करता है।

NSIT
Nsmch