LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Land documents: छपरा के जमीन मालिकों को मिली बड़ी राहत! जमीन रजिस्ट्री डॉक्टुमेंट के संबंध में प्रशासन ने लिया अहम फैसला

बिहार के छपरा में निबंधित दस्तावेजों की सत्यता और अभिलेखों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है।

Bihar Land documents
Bihar Land documents- फोटो : SOCIAL MEDIA

Bihar Land documents: बिहार में संपत्ति के निबंधन से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में छपरा जिलाधिकारी अमन समीर ने स्पष्ट किया है कि अब निबंधित दस्तावेजों की सत्यता और अभिलेखों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर निबंधित दस्तावेज को एक निश्चित दस्तावेज संख्या यानी डीड नंबर आवंटित किया जाता है और एक वर्ष में एक डीड नंबर से केवल एक ही दस्तावेज का निबंधन संभव है।

डीएम ने जोर देकर कहा कि कार्यालय स्तर पर एक ही डीड नंबर से एक से अधिक दस्तावेजों का पंजीकरण असंभव है। यदि कोई स्वार्थी तत्व कार्यालय के बाहर फर्जी तरीके से एक ही डीड नंबर का इस्तेमाल करते हुए अलग-अलग दस्तावेज तैयार करता है, तो उसकी जांच अभिलेखागार में सुरक्षित रिकॉर्ड से की जाएगी। सत्यापन में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Diarch GO

ट्रांसफर ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट के तहत दस्तावेजों की जांच

डीएम अमन समीर ने यह भी बताया कि ट्रांसफर ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट के तहत दस्तावेजों के निबंधन के समय कार्यालय की तरफ से भूमि के मालिकाना हक यानी टाइटल की जांच नहीं की जाती है। दस्तावेजों की सत्यता की जिम्मेदारी पूरी तरह से पक्षकार की होती है। इसलिए खरीद-बिक्री के किसी भी लेन-देन से पहले पक्षकारों को दस्तावेजों की गहन जांच कर संतुष्ट हो लेना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद से बचा जा सके।

छपरा जिलाधिकारी ने जानकारी दी 

अभिलेखों की सुरक्षा और संरक्षा के प्रयासों पर बात करते हुए जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि वर्ष 2023 में अभिलेखागार में अत्याधुनिक बुक स्कैनर की स्थापना की गई है। इस सुविधा के चलते अब दस्तावेजों की फोटोकॉपी सुरक्षित रूप से स्कैन की जा रही है, और फोटोकॉपी के लिए बाहर भेजने की आवश्यकता समाप्त हो गई है। साथ ही दस्तावेजों का स्कैनिंग और इंडेक्सिंग कार्य भी तेजी से चल रहा है, जिससे अभिलेखों को डिजिटल फॉर्म में सुरक्षित रखा जा रहा है।

NSIT
Nsmch