LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : सोनपुर मंदिर पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार बबलू, भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम कुमार सिंह ने गुलदस्ता और अंग वस्त्र देकर किया स्वागत

Bihar News : बिहार सरकार में मंत्री नीरज कुमार बबलू आज सोनपुर पहुंचे. जहाँ भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम कुमार सिंह ने अंग वस्त्र देकर उनका स्वागत किया......पढ़िए आगे

Bihar News : सोनपुर मंदिर पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री नीरज
मंत्री पहुंचे सोनपुर - फोटो : SOCIAL MEDIA

CHAPRA : आज सोनपुर के विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहर नाथ मंदिर में बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री नीरज कुमार बबलू का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का आयोजन सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता ओम कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया।

ओम कुमार सिंह ने मंत्री नीरज कुमार बबलू को गुलदस्ता और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सोनपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने “भारतीय जनता पार्टी” एवं “नीरज कुमार बबलू जिंदाबाद” के नारों से पूरा परिसर गूंजा दिया।

मंत्री नीरज कुमार बबलू ने बाबा हरिहर नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत करने तथा जनता की सेवा में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

यह कार्यक्रम क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्साह और एकजुटता का प्रतीक रहा, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी सम्मिलित हुए।

NSIT
Nsmch