LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Reels video - रेलवे स्टेशन परिसर में रील्स वीडियो बनाना युवको को पड़ा भारी, आरपीएफ फोन के साथ बाइक भी किया जब्त

Reels video - रेलवे स्टेशन परिसर में रील्स वीडियो बनानेवाले दो युवकों को CIB और टास्क टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों के फोन और बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।

Reels video - रेलवे स्टेशन परिसर में रील्स वीडियो बनाना युवक

Chhapra - सोशल मीडिया पर कुछ अलग और वायरल कंटेंट की तलाश अब युवाओं को मुश्किलों में डाल रही है। छपरा जंक्शन पर ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां दो युवक इंस्टाग्राम रील बनाने की कोशिश में कानून के शिकंजे में फंस गए।

रिवीलगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के रहने वाले इंद्रजीत कुमार और धीरज कुमार नाम के दो युवकों ने प्लेटफॉर्म पर बाइक चढ़ा दी और अश्लील गानों पर वीडियो शूट करने लगे। उसी वक्त ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की नजर उन पर पड़ी। बिना देर किए, दोनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।

Diarch GO

पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों युवक अक्सर रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थलों पर स्टंट और रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते थे। RPF प्रभारी विनोद कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे प्लेटफॉर्म पर इस तरह की गतिविधि न सिर्फ अवैध है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकती है। रेलवे अधिनियम के तहत दोनों युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है।

NSIT
Nsmch

गिरफ्तारी के समय उनके पास से iPhone सहित दो मोबाइल फोन, एक बाइक और 200 रुपये नकद जब्त किए गए। रेल प्रशासन ने भी साफ कर दिया है कि स्टेशन परिसर में इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RPF की सख्त चेतावनी 

रेलवे परिसर कोई शूटिंग लोकेशन नहीं है। RPF ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स के चक्कर में कानून न तोड़ें। नियमों का पालन करें, वरना अगली रील जेल से बनानी पड़ सकती है।

Report - shashi singh