LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Chapra SI Daru party: किराए के मकान में SI की शराब और नाच की महफिल, DSP की छापेमारी में मचा हड़कंप, 3 हिरासत में, SI और लड़कियां फरार

Chapra SI Daru party: बिहार के छपरा में एक किराए के मकान में शराब और नाच की पार्टी करते पकड़े गए SI की तलाश जारी है। DSP की छापेमारी में तीन गिरफ्तार, SI और लड़कियां फरार।

Chapra SI Daru party:
छपरा में SI की शराब पार्टी- फोटो : news4nation

Chapra SI Daru party: बिहार के छपरा में जनता बाजार थाना स्थित एक किराए के मकान में SI मौज-मस्ती करते हुए पकड़ा गया। वे मकान में शराब और नाच की पार्टी में मशगूल था। तभी DSP ने जानकारी मिलते ही मकार पर धावा बोलकर छापेमारी कर दी। इस दौरान 3 लोगों को पकड़ कर हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, SI और लड़कियां फरार है। इस दौरान पुलिस को 2 लोग शराब के नशे में मिले और एक ने नहीं पी रखी थी। वहीं SI मोबाइल ऑफ करके फरार है। मामले पर थाना प्रभारी ने कहा कि SI को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही हैं।  इस बयान से स्पष्ट है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है, लेकिन अब तक की पुलिसिया कार्रवाई में फरार SI का बच निकलना भी विभागीय जवाबदेही पर सवाल उठाता है।

सूत्रों के मुताबिक, शराब पार्टी के दौरान आर्केस्ट्रा गर्ल्स को भी बुलाया गया था। इस दौरान एक ऑडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें SI कथित तौर पर लड़कियों को गाली देते और बुलाते सुना जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह ऑडियो पार्टी के दौरान का ही है।

Diarch GO

यह घटना अकेली नहीं है, बल्कि यह बिहार पुलिस विभाग में फैले अनुशासनहीनता और सड़ांध का एक और उदाहरण है। जब कानून का रक्षक ही नियमों को तोड़कर वर्दी को शर्मसार करता है, तो आम जनता के मन में सवाल उठना स्वाभाविक है।

छपरा से सावन की रिपोर्ट