LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar police - बिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, 48 घंटे में एटीएम कैश वैन से लूटी पूरी रकम को किया बरामद, तीन लुटेरों को किया गिरफ्तार

Bihar police - बिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, 48 घंटे में एटीए

Chhapra - नगर थानान्तर्गत हिताची कैश मैनेजमेंट सर्विस कंपनी के कैश वैन से 70 लाख रूपया चोरी होने की घटना घटी थी। जिस संबंध में नगर थाना कांड सं0-248/25 प्रतिवेदित है। घटना से जुड़ी सभी पहलुओं की जाँच एवं घटना के त्वरित उभेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर सहित SIT टीम का गठन किया गया था।

SIT टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर घटना कारित करने वाले कैश वैन के 02 कस्टोडियन गार्ड एवं 01 इनके परिजन जो घटना में संलिप्त थे, कुल 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही चोरी गयी सभी 70 लाख रूपये को बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा घटना में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया गया है। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

इस कांड के उद्भेदन में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी को वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता:-

1. रत्नेश कुमार साह, पिता-भवसागर साह, सा०-बरदहियाँ, थाना-मढ़ौरा, जिला-सारण।

2. सोनू कुमार सिंह, पिता-ओमप्रकाश सिंह, सा०-फकुली, थाना-मुफ्‌फसिल, जिला-सारण।

3. कृष्ण कुमार, पिता-कमलेश सिंह, सा०-कटहरी बाग, थाना-नगर, जिला-सारण।

जप्त सामानों की विवरणी :-

1. नगद राशि-70 लाख रूपये, 2. मोबाइल-04, 3. घटना कारित करने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल-01.

NSIT
Nsmch

4. घटना कारित करने में प्रयुक्त हेलमेट-01, 5. घटना के समय उपयोग किया गया पेन्ट शर्ट-01,

6. घटना कारित करने में प्रयुक्त डुप्लीकेट चाभी-01