LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar news - शादी के बाद पत्नी पहली बार गई मायके, बीवी से दूर होने के गम में पति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Bihar news - शादी के चार महीने बाद पत्नी पहली बार अपने मायके गई। जिसके दो दिन बाद ही पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि वह पत्नी के नहीं होने से दुखी था। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Bihar news - शादी के बाद पत्नी पहली बार गई मायके, बीवी से दू

Chhapra - शादी के चार महीने बाद पत्नी पहली बार अपने मायके गई। जिसे पति बर्दाश्त नहीं कर सका और पत्नी से दूर होने के गम में कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना छपरा शहर के रामनगर मोहल्ले से जुड़ा है। पुलिस ने मृतक की पहचान गोलू कुमार(26 साल) के रूप में की है। गोलू पेशे से ड्राइवर का काम करता था। 

लोगों ने बताया कि चार महीने पहले गोलू की शादी भेल्दी थाना क्षेत्र के खरीदहां गांव निवासी राजेश राय की बेटी से हुई थी। दो दिन पहले शादी के बाद पहली बार पत्नी अपने मायके गई थी। लेकिन पत्नी के जाने से निराश गोलू ने अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

Diarch GO

पत्नी ने दी सूचना तो मचा हड़कंप

घटना की सूचना सबसे पहले मृतक की पत्नी ने फोन पर परिजनों को दी। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मोहल्ले में भी शोक की लहर फैल गई। आस-पड़ोस के लोग मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते नजर आए। गोलू की असमय मौत ने सभी को हिला कर रख दिया है। बड़े भाई सचेत कुमार ने बताया कि गोलू शांत स्वभाव का था और घर में किसी तरह का विवाद नहीं था। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी साफ नहीं है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद खुलेगा राज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का निरीक्षण किया और शव को बरामद कर सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

NSIT
Nsmch

मुफस्सिल थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल, शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे हैं। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।