LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

RAHUL GANDHI BIHAR VISIT : राहुल गाँधी के बिहार आने से पहले 'पीके' ने साधा निशाना, कहा-पहले बिहारियों से मांगे माफ़ी....

RAHUL GANDHI BIHAR VISIT : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी बिहार आ रहे हैं. इस मामले को लेकर प्रशांत किशोर ने उनपर निशाना साधा है. उन्होंने कहा की बिहार की जनता से उन्हें माफी मांगनी चाहिए......पढ़िए आगे

RAHUL GANDHI BIHAR VISIT : राहुल गाँधी के बिहार आने से पहले

SARAN : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मढ़ौरा में जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार आने से पहले उन्हें यह बताना चाहिए कि क्या वह अपनी पार्टी के तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की उस बात से सहमत हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि बिहारियों के DNA में मजदूरी है। कहा की अगर राहुल गांधी अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री से सहमत नहीं हैं तो बताएं कि उन्होंने रेवंत रेड्डी पर क्या कार्रवाई की और साथ ही उन्हें बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

बताते चलें की कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को एक दिन के दौरे पर बिहार आएंगे। चुनावी वर्ष में राहुल गांधी की यह पांचवीं बिहार यात्रा है। राहुल गांधी अपनी इस यात्रा में राजगीर और गया जाएंगे। राजगीर में वह अति पिछड़ा सम्मेलन में भाग लेंगे, जबकि गया में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद करेंगे। राहुल गांधी शुक्रवार की सुबह करीब 10:15 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। एयरपोर्ट से सीधे माउंटेन मैन दशरथ मांझी के गांव गहलौर जाएंगे। 

Diarch GO

राहुल गांधी गहलौर में दशरथ मांझी के पुत्र भगीदारी मांझी और उनके परिवार के सदस्यों से मिलेंगे। भगीरथ मांझी ने इस वर्ष जनवरी में दिल्ली की यात्रा की थी और उन्होंने दिल्ली में राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। इसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।