LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : सारण में मानपुर गरखा रोड के पुनर्निर्माण ओर विस्तार को मिली मंजूरी, लोगों ने सांसद राजीव प्रताप रूडी का जताया आभार

Bihar News : सारण में मानपुर गरखा रोड के पुनर्निर्माण ओर विस्तार को मंजूरी मिल गयी. जिसके बाद स्थानीय लोगों में ख़ुशी का माहौल है. लोगों ने इसके लिए सांसद राजीव प्रताप रूडी का आभार जताया है...पढ़िए आगे

Bihar News : सारण में मानपुर गरखा रोड के पुनर्निर्माण ओर विस
सांसद का आभार - फोटो : social media

PATNA : आज सांसद राजीव प्रताप रूडी जी के प्रयास से सारण जिला के मानपुर गरखा रोड की CRIF योजना के अंतर्गत मंजूरी मिलने पर गरखा मे छपरा जाने के क्रम मे भाजपा नेता सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह पूर्व विधायक ज्ञानचंद मांझी को ग्रामीणों द्वारा गाजा बजा फुल माला और अंग वस्त्र से जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष धनजय सिंह, मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, सर्वेशर सिंह, इंद्रर राय, ब्रजभूषण सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता श्याम सुन्दर प्रसाद, वरिष्ठ नेता हरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, हरिन्द्र शर्मा, अशोक सिंह, पशुराम मांझी, नवरंग सिंह, आयुष, जनार्दन सिंह, युवा मोर्चा सुमंत बाबा, आईटी सेल मोनू सिंह  सहित अनेक लोग उपस्थित थे। ज्ञात हो की इस सड़क को मरमती के लिए स्थानीय लोगो द्वारा सांसद रूडी से मांग किया जा रहा था। उसके बाद सांसद रूडी जी के प्रयास से आज स्वीकृति मिलने से जिला वासी मे ख़ुशी का माहौल है।

ज्ञात हो कि यह रोड का पुननिर्माण और विस्तार को केंद्रीय सड़क और अरसरचना निधि CRIF योजना के अंतर्गत मंजूरी प्रदान की गई है। इस योजना के तहत कुल 7861.05 लाख रूपये की राशि की स्वीकृति की गई है। जिससे अब रोड की चौड़ाई अब 7 मीटर से बढ़कर 10 मीटर की जाएगी। जिससे यातायात मे सुधार होगा और यात्री को यात्रा करने मे अधिक सुविधा होगी। इस महत्वपूर्ण परियोजना का का उद्देश्य क्षेत्रीय विकास को बढ़वा देना और सारण जिला के कनेक्टविटी मे सुधार करना है। इस सड़क के विस्तारित होने से स्थानीय निवासियों, किसानो और कारोबारी को बहुत लाभ मिलेगा इस कार्य के लिए सभी लोगो ने स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी को धन्यवाद दिया।