LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Crime News : सारण में तरैया और पानापुर बॉर्डर पर पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar Crime News : सारण पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी को गोली मार दिया. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : सारण में तरैया और पानापुर बॉर्डर पर पुलिस
पुलिस अपराधियों के बीच मुठभेड़ - फोटो : SHASHI

CHAPRA : जिले के तरैया थाना क्षेत्र के चंचलिया दियारा इलाके में अपराधियों की धरपकड़ के लिए पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक अपराधी घायल हो गया।

घायल अपराधी की पहचान पानापुर थाना क्षेत्र के रामदासपुर मोरिया गांव निवासी रंधीर कुमार उर्फ भुअर के रूप में हुई है। उसके पैर में गोली लगने के बाद तरैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने उसे रेफरल अस्पताल तरैया में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

मौके से पुलिस ने एक लोडेड पिस्टल भी बरामद की है। घटना की जानकारी मिलते ही मढ़ौरा के एसडीपीओ अमरनाथ, इंस्पेक्टर मनीष कुमार साहा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं।

इस संबंध में सारण ग्रामीण एसपी संजय कुमार ने बताया कि STF,DIO और सारण पुलिस टीम अपराधियों की तलाश में चंचलिया दियारा इलाके में गई थी। इस दौरान अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अपराधी को घायल अवस्था में दबोच लिया। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और आगे की पूछताछ जारी है।

NSIT
Nsmch

छपरा से शशि की रिपोर्ट