LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: छपरा में दोहरे हत्याकांड के बाद आक्रोशित लोगों ने एसपी आवास का किया घेराव, एनकाउंटर की मांग

Bihar News: बिहार के छपरा में दोहरे हत्याकांड के बाद भारी बवाल देखने को मिल रहा है। आक्रोशित लोगों ने एसपी आवास का घेराव कर जबरदस्त बवाल काटा है। परिजन एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं।

हत्या
छपरा में भारी बवाल - फोटो : social media

Bihar News: छपरा के रिहायशी इलाके में मंगलवार रात हुए दोहरे हत्याकांड के विरोध में बुधवार सुबह शहरवासियों का आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी एवं एनकाउंटर की मांग को लेकर सारण एसपी डॉ. कुमार आशीष के आवास का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार, बीती रात अज्ञात अपराधियों ने रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मेयर प्रत्याशी अमरेन्द्र सिंह तथा उनके मित्र शम्भू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात शहर के रिहायशी क्षेत्र में हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। बुधवार सुबह विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों ने एकजुट होकर घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। 

Diarch GO

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि केवल गिरफ्तारी से काम नहीं चलेगा, क्योंकि आरोपी कुछ समय बाद जेल से छूटकर फिर से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं। इसलिए ऐसे अपराधियों का एनकाउंटर ही एकमात्र समाधान है, ताकि अपराधियों में कानून का डर पैदा हो।

प्रदर्शनकारियों से वार्ता करते हुए सारण एसपी डॉ. कुमार आशीष ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया और कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

NSIT
Nsmch

छपरा से शशि की रिपोर्ट