LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

पुलिस लाइन के पास हत्या, जान बचाने के लिए अनजाने घर में घुसा, लेकिन अपराधियों ने पीछा कर सिर में मारी गोली

बिहार में अपराधियों ने फिर पुलिस को चुनौती दी है। अपराधियों ने पुलिस लाइन केपास ही युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

पुलिस लाइन के पास हत्या, जान बचाने के लिए अनजाने घर में घुसा

Chhapra -  बिहार में नई सरकार के आने के बाद  कहा जा रहा है कि पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई को  लेकर सख्त  है। अपराधियों में डर का माहौल है। लेकिन छपरा की एक घटना ने  साबित कर दिया है कि पुलिस की सख्ती सिर्फ बयानों में ही कायम है। यहां अपराधियों ने पुलिस के समीप एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या  कर दी।

वारदात टाउन थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां आज छोटा तेलपा पुलिस लाइन के समीप हाथ में हेमलेट, मास्क और टोपी पहने बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मार हत्या कर दी। अपराधियों का तांडव ऐसा रहा कि युवक बचने के लिए भागता रहा और अपराधी गोली चलाते रहे। बचने के लिए युवक एक घर में घुसा, अपराधी भी वहां गए और उसके सिर में गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गई।

Diarch GO

सुपारी किलर थे हत्यारे

40 वर्षीय मृत युवक की पॉकेट से 30 नवम्बर का कटिहार-छपरा के बीच एसी तृतीय श्रेणी का टिकट मिला है। हत्या पुरानी अदावत या पैसे देकर सुपारी किलर से कराई गई, पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो अपराधियों ने चार से पांच राउंड फायरिंग की। पुलिस युवक को छपरा सदर अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंची थी जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से 9 एमएम के तीन खाली कारतूस जब्त किया है। 

NSIT
Nsmch

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमलावरों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मृतक कौन था, कहां से आया था और किस वजह से उसकी हत्या की गई, इन सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि पुलिस लाइन के इतने करीब ऐसी वारदात होना चिंता का विषय है। वहीं, पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।