LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime News : शराब के नशे में धुत युवक ने की पुलिसकर्मियों को रौंदने की कोशिश, पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा

Bihar Crime News : शराब के नशे में धुत युवक ने की पुलिसकर्मि

CHAPRA : शराब में नशे में धुत्त होकर एक युवक को अपने वाहन से पुलिसकर्मियों को कुचलने के प्रयास में गिरफ्तार किया गया है। घटना जिले के खैरा थाना क्षेत्र के छपरा - खैरा मुख्य राजमार्ग की बताई जा रही है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी राज किशोर सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को छपरा खैरा मुख्य मार्ग पर टाटा सफारी में सवार एक युवक अनियंत्रित रूप से वाहन चला रहा था। 

मुख्य राजमार्ग पर युवक द्वारा एक बाइक सवार को टक्कर मारने का प्रयास किया गया। जिसे देखकर सड़क पर गश्ती कर रहे पुलिस दल द्वारा वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। जिस पर वाहन चालक ने पुलिसकर्मियों को कुचलने के इरादे से वाहन उनके ऊपर चढ़ाकर भागने लगा। जिसके बाद खैरा थाना सहित आस-पास के थानों में सूचना देकर मुख्यमार्ग पर नाकेबंदी करवाई गई। जिसके बाद नाकेबंदी करके युवक को हिरासत में लिया गया। 

Diarch GO

हिरासत में लिए गए युवक की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के ओली गांव निवासी प्रमोद कुमार राय पिता शिव बच्चन राय के रूप में हुई। जांच के क्रम में युवक को शराब के नशें में धुत्त पाया गया। गिरफ्तार युवक के खिलाफ विभिन्न सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।

छपरा से शशि की रिपोर्ट