LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : सारण पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पंजाब के युवक के पास से 55 डेबिट कार्ड और 3 मोबाइल किया बरामद, साइबर नेटवर्क की जताई जा रही आशंका

Bihar News : बिहार के सारण जिले की इसुआपुर थाना पुलिस ने एक त्वरित और बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में एटीएम/डेबिट कार्ड के साथ एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Bihar News : सारण पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पंजाब के युवक क
युवक गिरफ्तार - फोटो : DHARMENDRA

CHAPRA : सारण जिले की इसुआपुर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 55 डेबिट कार्ड और तीन मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता पाई हैं। हालांकि प्रारंभिक जांच में बरामद डेबिट कार्डों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने सभी सामान जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी के पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। 

इस संबंध में सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बयान जारी कर बताया है कि 15 जुलाई को गुप्त सूचना मिली कि इसुआपुर बाजार स्थित भारत गैस एजेंसी के समीप एक व्यक्ति बड़ी संख्या में एटीएम/डेबिट कार्ड लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेरकर पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक पंजाब के लुधियाना जिले के सहनेवाल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंद गढ़ गांव के जसवीर कॉलोनी निवासी पप्पू सिंह के पुत्र शुभम सिंह के रूप में हुई है।

Diarch GO

तलाशी के दौरान उसके पास से 55 डेबिट कार्ड और तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस द्वारा इन कार्डों और मोबाइल के संबंध में पूछताछ किए जाने पर वह कोई संतोषजनक जवाब अथवा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।इस संबंध में इसुआपुर थाने की पुलिस ने बरामद सभी सामानों को विधिसम्मत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में इसुआपुर थाना कांड संख्या-  284/26 दिनांक 15 जुलाई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा-  317(2), 317(5) एवं 318 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला केवल संदिग्ध डेबिट कार्ड रखने तक सीमित नहीं हो सकता है। हालांकि बरामद मोबाइल फोन और डेबिट कार्डों की तकनीकी जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि इनका संबंध किसी साइबर ठगी, बैंकिंग फ्रॉड या अंतरराज्यीय गिरोह से तो नहीं है। जांच के दौरान अन्य राज्यों की पुलिस और संबंधित बैंकों से भी आवश्यक जानकारी जुटाई जाएगी। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

धर्मेंद्र रस्तोगी की रिपोर्ट