LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News : छपरा में जिन्दा रहते हुए मृत घोषित हुए 3 मतदाता, दावा आपत्ति के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

Bihar News : छपरा में मतदाता सूची में तीन लोगों के नाम गायब हो गए हैं. सूची में तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है. लेकिन दावा आपत्ति के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की गयी......पढ़िए आगे

Bihar News : छपरा में जिन्दा रहते हुए मृत घोषित हुए 3 मतदाता
मतदाता सूची में नाम गायब - फोटो : SOCIAL MEDIA

CHAPRA : ज़िले के पानापुर प्रखंड से चौंकाने वाली खबर आई है, जहां ज़िंदा लोगों को मतदाता पुनरीक्षण सूची में 'मृत' घोषित कर दिया गया है। यह मामला तब सामने आया। जब दावा आपत्ति का समय बीत चुका है। मामला बकवा पंचायत के धनौती गांव स्थित बूथ संख्या 71 और 72 का है, जहां तीन जीवित लोगों को मृत दिखा दिया गया है। 

बूथ संख्या 71 पर शारदा देवी और उनके बेटे राजीव रंजन, और बूथ संख्या 72 पर रजनीश कुमार सिंह को 'मृत' बताकर सूची से बाहर कर दिया गया।

Diarch GO

जब इन लोगों ने सूची देखी  तो उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। हालांकि यह मामला सामने आने के बाद पानापुर बीडीओ ने तत्काल ही दोनों बीएलओ से संपर्क कर उनका नाम सुधारवाने के लिए कहा है।

इस मामले में पीड़ित रजनीश कुमार ने बताया कि वे जीवित हैं और दस्तावेज़ भी उपलब्ध थे। लेकिन बीएलओ कार्य में लापरवाही और अनदेखी से उनका नाम मृत की सूची में डाल दिया गया है। वही दूसरी तरह पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी और बेटे जमशेदपुर गए है। इसी बीच उनका नाम भी मृत बताया गया है। 

NSIT
Nsmch

छपरा से संजय भारद्वाज की रिपोर्ट