LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

PATNA NEWS - CM नीतीश कुमार ने बिहार के 13 साल का युवा क्रिकेटर ‘वैभव सूर्यवंशी’ को किया सम्मानित, बेहतर भविष्य के लिए दी शुभकामना

PATNA NEWS - 13 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेजी से अपनी पहचान बना रहे बिहार के वैभव सूर्यवंशी आज सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। जहां सीएम भी उनसे मिलकर बेहद खुश नजर आए और युवा क्रिकेटर को सम्मानित किया।

PATNA NEWS - CM नीतीश कुमार ने बिहार के 13 साल का युवा क्रिक
वैभव सूर्यवंशी को सीएम ने किया सम्मानित- फोटो : NEWS4NATION

PATNA - बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) से भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अगला उभरता हुआ क्रिकेट का सितारा 'वंडर बॉय' के नाम से मशहूर "वैभव सूर्यवंशी" ने महज 13 साल की उम्र में भारत की तरफ से U-19 एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर सबको चौका दिया।

वंडर बॉय 'वैभव' की शानदार प्रदर्शन से खुश होकर बिहार के मुख्यमंत्री ''नीतीश कुमार" जी आज अपने आवास पर मिले और वैभव को सॉल देकर सम्मानित किया। माननीय मुख्यमंत्री जी ने बिहार के इस क्रिकेटर से मिलकर शाबाशी देते हुए भविष्य में ऐसे ही बेहतर प्रदर्शन करते रहने के लिए शुभकामनाएं दी। 

Diarch GO

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी जी को शॉल देकर सम्मानित कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि- BCA ने ऐसे छुपे हुए टैलेंट को सामने ला कर बिहार को गौरवान्वित किया है। BCA ऐसे ही निरंतर प्रयासरत रहे हमारी शुभकामनाएं साथ है। सरकार सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों के भविष्य के लिए हमेशा बेहतर प्रयास करती रहेगी। 

अंडर 19 एशिया कप में मचाया धमाल

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) से निकला भारतीय क्रिकेट जगत के लिए नायाब हीरा वंडर बॉय "वैभव सूर्यवंशी" ने अब पूरी दुनिया में अपनी डंका बजा दिया है। महज 13 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने U-19 एशिया कप में भारत के लिए बैक टू बैक दो फिफ्टी जड़ते हुए सबका दिल जीत लिया। इससे पहले वैभव ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ यूथ टेस्ट मैच में 13 साल 188 दिन की कम उम्र में ही सबसे युवा इंटरनेशनल शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

NSIT
Nsmch

 अब आईपीएल (IPL) में दिखाएंगे जलवा

आईपीएल के मेगा एक्शन में राजस्थान रॉयलस ने वैभव सूर्यवंशी को एक करोड़ 10 लाख में खरीदा है। समस्तीपुर, बिहार के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी IPL में महान बल्लेबाज और अपनी कोचिंग में टीम इंडिया का T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ की देखरेख में अपने हुनर को निखारेंगे।

इस मौके पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) से माननीय अध्यक्ष श्री राकेश कुमार तिवारी, बिहार के Dy. CM श्री सम्राट चौधरी, श्री विजय सिन्हा, विजय चौधरी तथा वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी जी मौजूद रहे ।