LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Mission Education: गुरु जी की भूमिका में कटिहार डीएम, छात्रों को बताए सफलता के मूलमंत्र

कटिहार जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा गुरूजी की भूमिका में दिखे। शुक्रवार को शहर के डॉ भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जनजाति बालक आवासीय प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर खुद बच्चों का क्लास लेने लगे।

Katihar DM
गुरु जी की भूमिका में कटिहार डीएम- फोटो : Reporter

Mission Education: कटिहार जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा गुरूजी की भूमिका में दिखे। शुक्रवार को शहर के डॉ भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जनजाति बालक आवासीय प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर खुद बच्चों का क्लास लेने लगे। 

डीएम ने एक दक्ष शिक्षक की तरह बच्चों को शिक्षा को हथियार बनाकर बेहतर समाज निर्माण के लिए संघर्ष करने का सीख दिया। वहीं डीएम के लगातार निरीक्षण से सरकारी महकमों में हड़कंप मचा हुआ है। 

बता दें कटिहार के मनिहारी प्रखंड के डॉ भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जनजाति बालक आवासीय प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय नीमा मे निरीक्षण के दौरान कुछ देर के लिए डीएम मनेश कुमार मीणा 'गुरु जी' के भूमिका में दिखे, डीएम सर के पाठशाला में छात्र भी डीएम सर द्वारा उनके दिए गए टिप्स के आधार पर अपने भविष्य को लेकर सजग दिखे।

 निरीक्षण के बाद डीएम ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कई बिंदु पर सुधार करने का निर्देश संबंधित लोगों को दिया गया है। साथ ही उन्होंने छात्रों को शिक्षा को हथियार बनाकर बेहतर समाज निर्माण के लिए संघर्ष करने का सीख देने का प्रयास किया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह