LATEST NEWS

  • Patna Graduate MLC Seat
  • नीरज कुमार की जीत पर निशांत ने दी बधाई, एमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीतीश के बेटे

  • Bihar Daroga Recruitment
  • दरोगा भर्ती अभ्यर्थियों का पटना में बवाल ! बैरिकेडिंग तोड़ा, पुलिस ने कई को हिरासत में लिया

  • Patna High Court
  • Patna High Court: पटना हाईकोर्ट सख्त, IGIC में खाली डॉक्टरों के पदों पर मांगी रिपोर्ट

  • Worms Found in Anganwadi Meal
  • Bihar School News: आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के भोजन में मिले कीड़े, अभिभावकों ने किया जमकर हंगामा

  • Bihar Crime:किशोरी की मौत से सनसनी, छात्र पर लगा ये गंभीर आरोप
  • Bihar Crime:किशोरी की मौत से सनसनी, छात्र पर लगा ये गंभीर आरोप

BIHAR INTER EXAM 2025 - बीएसईबी ने इंटर परीक्षा का एडमिट कार्ड किया जारी, 12.90 लाख छात्र देंगे परीक्षा

BIHAR INTER EXAM - बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बोर्ड ने बताया है कि यह फाइनल है एडमिट कार्ड है, जिसमें अब कोई बदलाव नहीं होगा। बता दें परीक्षा में 12.90 बच्चे शामिल होंगे।

 BIHAR INTER EXAM 2025 - बीएसईबी ने इंटर परीक्षा का एडमिट का
इंटर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी- फोटो : NEWS4NATION

PATNA - बिहार इंटर परीक्षा 2025 के लिए बिहार बोर्ड ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड के वेबसाइट http://seniorsecondary.biharboardonline.com से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड आगामी 31 जनवरी तक वेबसाइट पर अपलोड रहेगा। इसके साथ ही बोर्ड ने साफ कर दिया है कि यह फाइनल एडमिट कार्ड है। 

12.90 परीक्षार्थी होंगे शामिल

इस बार इंटर परीक्षा में बिहार के 12.9 लाख छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। बोर्ड ने बताया है कि स्कूल के प्रधान यूजर आइडी एवं पासवर्ड दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और सभी विद्यार्थियों को वितरित करेंगे। परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड स्कूल से प्राप्त करेंगे। 

अब एडमिट कार्ड में नहीं होगा कोई सुधार

बिहार बोर्ड ने कहा कि यह एडमिट कार्ड फाइनल हैं। इसमें अब सुधार नहीं किया जा सकता है। अतः किसी ही संस्थान के प्रधान अथवा परीक्षा केंद्रों के अधीक्षक द्वारा किसी भी परीक्षार्थी के जारी प्रवेश पत्र में अंकित विषय, विषयों में किसी भी परिस्थिति में न तो सुधार किया जाएगा और न ही भिन्न विषय से परीक्षा में सम्मिलित कराया जाएगा।

एडमिट कार्ड सेंटअप परीक्षा में फेल, अनुपस्थित विद्यार्थी को एडमिट कार्ड जारी नहीं करेंगे। अगर फेल या अनुपस्थित विद्यार्थी को एडमिट कार्ड जारी किया जाता है तो इसे घोर अनियमितता मानते हुए समिति द्वारा स्कूल के प्रधान पर कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

दिव्यांग छात्रों के लिए यह आदेश

दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए श्रुति लेखक की सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए परीक्षार्थियों को जिला शिक्षा पदाधिकारी को परीक्षा से पहले जानकारी देनी होगी।

परीक्षा समिति ने कहा है कि अगर किसी को एडमिट कार्ड डाउनलोड होने में असुविधा होती है तो फोन नंबर 0612-2230039 पर फोन कर सकते हैं।