LATEST NEWS

  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

  • जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप : दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां, एक दर्जन लोग जख्मी
  • जमीन विवाद ने लिया खूनी संघर्ष का रूप : दो पक्षों के बीच जमकर चली लाठियां, एक दर्जन

  • Mokama-Bakhtiyarpur Four-Lane Accident
  • मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत, इन सबकी हालत गंभीर

  • बगहा को जल्द ही हर साल आने वाले बाढ़ से मिलेगी निजात, गंडक नदी से गाद निकालने और 80 किमी लंबे तटबंध निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति
  • बगहा को जल्द ही हर साल आने वाले बाढ़ से मिलेगी निजात, गंडक नदी से गाद निकालने और

  • Hardeep Singh Puri
  • एमएलसी चुनाव में मिली जोरदार जीत तो राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया

BIHAR TEACHER NEWS - दानापुर प्रखंड के 70 शिक्षकों का नहीं हुआ थंब इंप्रेशन, हाथ में मेहंदी और रंग लगने के कारण हुई समस्या

BIHAR TEACHER NEWS - थंब इंप्रेशन देने आए सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों को तब निराश होकर वापस लौटना पड़ा। बताया गया कि यह सभी शिक्षक हाथ में मेंहदी लगाकर पहुंचे थे, जिसके कारण मशीन ने हाथों को रीड नहीं किया।

BIHAR TEACHER NEWS - दानापुर प्रखंड के 70 शिक्षकों का नहीं ह
मेंहदी के कारण नहीं लगा थंब इप्रेशन- फोटो : NEWS4NATION

PATNA - बिहार में सक्षमता परीक्षा -2 पास करनेवाले महिला शिक्षिकाओं के हाथ में सजी मेंहदी के गहरे रंग ने भंग डाल दिया। हुआ कुछ यूं कि आज विशिष्ट शिक्षक बनने की अंतिम प्रक्रिया होनी थी। कुल मिलाकर 658 शिक्षक अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, ताकि उनका थंब इंप्रेशन लेकर आगे की प्रक्रिया को पूरी की जा सके। फिलहाल, शादी का मौसम चल रहा है। काफी महिला शिक्षिकाओं ने हाथों में मेंहदी लगा रखी थी। मेंहदी का रंग इतना चटक था कि थंब इंप्रेशनवाला मशीन मैडम को भाव देने को तैयार नहीं था। ऐसा भी कह सकते हैं कि कि मेंहदी ने अंतिम प्रक्रिया के दिन ही रंग में भंग डाल दिया।

पूरा मामला दानापुर प्रखंड से जुड़ा है। जहां बुधवार से सक्षमता परीक्षा 2 पास अभ्यर्थियों का थंब इंप्रेशन लिया जा रहा है। आज दूसरे दिन 658 शिक्षकों को थंब इंप्रेशन के लिए बुलाया गया था। लेकिन, सिर्फ 588 शिक्षकों का थंब इंप्रेशन पूरा हुआ। जबकि 70 शिक्षकों का थंब इंप्रेशन नहीं हो सका।  

मेंहदी ने माजरा किया खराब

बताया गया कि जिन 70 महिला और पुरुष शिक्षकों का आज थंब इंप्रेशन नहीं हो पाया, उन्होंने हाथों में मेंहदी लगा रखी थी. जिसके कारण जब उन्होंने थंब इंप्रेशन मशीन पर अपने उंगलियों की छाप देने की कोशिश की तो मशीन ने उसे रीड नहीं किया। जिसके कारण उन्हें ऐसे ही वापस लौटना पड़ा। 

फिर से जारी की जाएगी तारीख

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) राजकमल ने बताया कि किन्हीं कारणों से जिनका थंब इंप्रेशन नहीं हो पाया उनके लिए विभाग की ओर से फिर से तिथि जारी की जायेगी. उन्होंने बताया कि अधिक भीड़ न हो इसको देखते हुए उम्मीदवार को स्लिप दिया जा रहा है. उम्मीदवार के साथ अभिभावक भी आज जा रहे हैं, जिसके कारण भी अत्यधिक हो जा रही है. अभिभावकों को केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं  है।

NSIT
Nsmch

शुक्रवार को पालीगंज के शिक्षकों को बुलाया

तीसरे दिन शुक्रवार को पालीगंज के शिक्षकों का थंब इंप्रेशन लिया जायेगा. उम्मीदवारों को इसके लिए सुबह 10.30 बुलाया गया है. थंब इंप्रेशन का कार्य शाम पांच बजे तक चलेगा.