LATEST NEWS

  • BJP Bihar NRI Cell Conclave
  • Sapno Ka Bharat 2047 Patna: बीजेपी के 'सपनों का भारत' कॉन्क्लेव में बोले स्टार्टअप फाउंडर्स- 'बिहार में नौकरी

  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna
  • Durga Puja Pandal Fire Safety Patna:दुर्गा पूजा में आग से बचाव की विशेष तैयारी,चिन्हित पंडालों पर 24 घंटे

  • Gopalganj Laborers Hostage MP
  • Gopalganj Laborers Held Hostage MP: लखनऊ का झांसा देकर मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूर,वीडियो

  • Samastipur Police Attack
  • Samastipur Dial 112 Police Attack: मोहिउद्दीननगर में ऑन-ड्यूटी पुलिस अधिकारी से बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद आरोपी गिरफ्तार

  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी
  • औरंगाबाद में मेडिकल कॉलेज निर्माण का रास्ता साफ: देव पातालगंगा ट्रस्ट ने दान दी 20 एकड़ जमीन, रजिस्ट्री

Admission Alert: JPU में वोकेशनल-सर्टिफिकेट कोर्स के लिए नामांकन शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने वोकेशनल और सर्टिफिकेट कोर्सेज में नामांकन के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अगर आप इन कोर्सेज में दाखिला लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। इ

JPU
Jaiprakash University- फोटो : internet

छपरा के जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत वोकेशनल और सर्टिफिकेट कोर्स में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन लिंक जारी कर दिया गया है। पहले यह प्रक्रिया 21 अक्टूबर से शुरू होने वाली थी, लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते इसे टालना पड़ा। अब सभी तकनीकी समस्याओं का समाधान कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पुनः सुचारू कर दिया गया है। वोकेशनल कोर्स के इंचार्ज प्रोफेसर अजीत कुमार तिवारी ने जानकारी दी कि आवेदन से जुड़ी सभी जानकारियां और कोर्स डिटेल्स वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

छात्र-छात्राएं अब वेबसाइट से सभी आवश्यक विवरण प्राप्त कर सकते हैं। इसमें कोर्स की फीस, सिलेबस, और आवेदन की प्रक्रिया शामिल है। प्रोफेसर तिवारी ने बताया कि 30 अक्टूबर तक आवेदन करने की अंतिम तिथि है। इसके बाद सभी आवेदनों की स्क्रूटनी की जाएगी और इंटरमीडिएट के अंकों के आधार पर योग्य छात्रों की लिस्ट जारी होगी। नवंबर के दूसरे सप्ताह से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

Diarch GO


आवेदन प्रक्रिया

इस बार आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में होगा। इच्छुक छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट jpvu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी जैसे दसवीं और बारहवीं के प्रमाण पत्र और मार्कशीट को अपलोड करना अनिवार्य है। आरक्षित वर्ग के छात्रों को आय और जाति प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा। नामांकन इंटरमीडिएट के अंकों के आधार पर किया जाएगा। चयनित छात्रों को प्रवेश शुल्क जमा कर के प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।


इन वोकेशनल कोर्स में मिलेगा नामांकन का मौका

जेपीयू के विभिन्न कॉलेजों में बीएमसी, बीबीए, बीसीए, बैचलर ऑफ साइंस इन बायोटेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ साइंस इन इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी, बैचलर ऑफ साइंस इन एनवायरमेंटल साइंस, इंडस्ट्रियल फिश एंड फिशरी, कम्युनिकेटिव इंग्लिश, फंक्शनल इंग्लिश, फंक्शनल हिंदी, और एडवरटाइजिंग सेल्स प्रमोशन एंड सेल्स मैनेजमेंट जैसे वोकेशनल कोर्स के लिए आवेदन लिया जा रहा है।

NSIT
Nsmch


सर्टिफिकेट कोर्स भी उपलब्ध

छह महीने के सर्टिफिकेट कोर्स में सर्टिफिकेट इन इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, योगा, ह्यूमन राइट्स, फूड टेक्नोलॉजी, कर्मकांड, इंडियन नॉलेज सिस्टम, टैली, फूड प्रोसेसिंग एंड फूड टेक्नोलॉजी, वूमेन एंड जेंडर स्टडीज, इंटरनेशनल रिलेशंस एंड डिप्लोमेसी जैसे कोर्स शामिल हैं। इन कोर्स में भी छात्रों का नामांकन किया जा रहा है, जिससे उन्हें व्यावसायिक दक्षताओं के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में करियर के अवसर प्राप्त होंगे।