LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News : शराब के नशे में डूबे युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत, पुलिस ने जेब से बरामद की शराब की बोतलें, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : बिहार में शराबबंदी लागू है. इसके बावजूद राज्य में धड़ल्ले से शराब का अवैध कारोबार हो रहा है. इसी कड़ी में बक्सर में एक युवक का शव पुलिस ने तालाब से बरामद किया. जिसके जेब में शराब की बोतलें बरामद की गयी है....पढ़िए आगे

Bihar News : शराब के नशे में डूबे युवक की तालाब में डूबने से
युवक की डूबने से मौत - फोटो : SANDIP

BUXAR : जिले में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर के सदर अस्पताल के पास स्थित तालाब से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव की तलाशी ली, तो युवक की जेब से आधार कार्ड और शराब की बोतल मिली। आधार कार्ड से मृतक की पहचान कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के छ्तनवारर गांव निवासी 45 वर्षीय रविंदर पाण्डेय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। जिससे तालाब के पास से गुजरने वाली बक्सर-कोचस मुख्य सड़क पर भी जाम जैसी स्थिति बन गई।

पुलिस ने डंडे के सहारे शव को पानी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मृतक हाल ही में दिल्ली से बक्सर लौटा था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक नशे में तालाब किनारे गया होगा और पैर फिसलने से पानी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक को सोमवार शाम को भी नशे की हालत में घूमते हुए देखा गया था। शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे पुलिस फिलहाल इसे हादसा मान रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

इस घटना ने बिहार में शराबबंदी कानून की पोल एक बार फिर खोल दी है। मृतक की जेब से शराब की बोतल बरामद होना इस बात का प्रमाण है कि शराब की अवैध बिक्री अनवरत जारी है, और प्रशासन की चौकसी के बावजूद इसका प्रवाह थमा नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट