LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

परशुराम जयंती पर निकली भव्य झांकी, बक्सर में विश्वामित्र सेना का भव्य आयोजन, राज कुमार चौबे ने राष्ट्रीय अवकाश की मांग

Parshuram Jayanti in Buxar
Parshuram Jayanti in Buxar- फोटो : news4nation

Bihar News : परशुराम जयंती के पावन अवसर पर अहिरौली के ग्रामीणों ने विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज कुमार चौबे के नेतृत्व में अहिरौली से एक भव्य शोभा यात्रा (झांकी) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सेना ने परशुराम जयंती को राष्ट्रीय स्तर पर अवकाश घोषित करने की मांग भी उठाई। इस शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में विश्वामित्र सेना के युवा सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में धार्मिक जयघोष और भक्तिमय वातावरण के बीच झांकी शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

कार्यक्रम के दौरान राज कुमार चौबे ने कहा, आज परशुराम जयंती के अवसर पर भावपूर्ण झांकी निकाली गई है। भगवान परशुराम सनातन धर्म के रक्षक थे। वे किसी एक जाति या धर्म के नहीं, बल्कि समस्त सनातन समाज के लिए समर्पित थे। ‘सनातन’ का अर्थ है—वह जो पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोकर आगे बढ़ाए, और भगवान परशुराम इसी सनातन धर्म के सबसे शक्तिशाली संरक्षक माने जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि परशुराम जयंती को राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मान्यता देने से सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति की पहचान को मजबूती मिलेगी।

NSIT
Nsmch