LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Bihar Road Accident: मुंडेश्वरी धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की टेंपो में ट्रक की टक्कर, 12 वर्षीय बच्चे की मौत, छह की हालत गंभीर

Bihar Road Accident:तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी टेंपो को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में 12 वर्षीय आर्यन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bihar Road Accident: मुंडेश्वरी धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं क
बच्चे की मौत - फोटो : SANDIP

Buxar: रक्षाबंधन की खुशियां शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। कोचस-चौसा मुख्य पथ पर बसही पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी टेंपो को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में 12 वर्षीय आर्यन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आर्यन, हंकारपुर गांव निवासी सत्यदेव पासवान का पुत्र था। सभी लोग कैमूर जिले के मुंडेश्वरी धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक चालक मौके से भाग निकला। ग्रामीणों और राहगीरों ने घायलों को निकालकर पुलिस की मदद से सीएचसी राजपुर पहुंचाया। डॉक्टरों ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर घायलों को वाराणसी रेफर किया गया। इनमें मृतक की मां नीलम देवी की हालत नाजुक है।

पैक्स अध्यक्ष अंगद सिंह समेत ग्रामीणों ने मृतक परिवार को मुआवजा देने और सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की। उनका कहना है कि तेज रफ्तार वाहनों के कारण इस मार्ग पर हादसे आम हो गए हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

थानाध्यक्ष संजय पासवान ने कहा कि आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद हंकारपुर गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- संदीप वर्मा