LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar News : बिहार भर में गूंजेगी विश्वामित्र सेना की आवाज, सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए निकली रथ यात्रा, राजकुमार चौबे बोले - लड़ाई पूरे बिहार में लड़ी जाएंगी

Bihar News : अब केवल बक्सर ही नहीं पूरे बिहार में विश्वामित्र सेना की आवाज गूंजेगी. इसी कड़ी में सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए रथ यात्रा निकाली गयी है.....पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार भर में गूंजेगी विश्वामित्र सेना की आवाज,
बिहार में गूंजेगी विश्वामित्र सेना की आवाज - फोटो : SOCIAL MEDIA

BUXAR : बक्सर से सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण की अलख जगा रही विश्वामित्र सेना अब बिहार के कोने-कोने में इस चेतना को फैलाने के लिए संकल्पित है। विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे  के नेतृत्व में यह अभियान न सिर्फ बक्सर तक सीमित रहेगा, बल्कि बिहार के उन सभी स्थलों तक पहुंचेगा, जहां सनातन संस्कृति कमजोर हुई है। इसी क्रम में गुरुवार को पटना स्थित एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में राजकुमार चौबे ने मीडिया को संबोधित करते हुए सेना के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि विश्वामित्र सेना अब पूरे बिहार में सनातन संस्कृति के संरक्षण व प्रचार-प्रसार के लिए जनजागरण अभियान चलाएगी।

इस अवसर पर राजकुमार चौबे ने विश्वामित्र सेना के बैनर तले “सनातन रथ यात्रा” को झंडी दिखाकर रवाना किया, जो बिहार के विभिन्न जिलों में जाकर सनातन स्थलों को न्याय दिलाने और जनजागरूकता बढ़ाने का कार्य करेगी। वहीं राजकुमार चौबे ने अपने संबोधन में कहा, विश्वामित्र सेना सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए लड़ाई लड़ रही है। अब यह लड़ाई बक्सर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे बिहार में जहां-जहां सनातन कमजोर हुआ है, वहां यह लड़ी जाएगी। उन्होंने आगे कहा – बिहार में चाहे गोपालगंज जिला हो या थावे में माता थावे, आरा में सनातन की जड़ें हों, भभुआ में मुंडेश्वरी देवी हों या वाल्मिकीनगर की स्थिति – तमाम स्थानों के सनातन जड़ों का कल्याण राज्य सरकार आज तक नहीं कर पाई है। अब यह हमारी लड़ाई है। हम बस इतना चाहते हैं कि बक्सर के साथ-साथ बिहार के सभी धार्मिक स्थलों को न्याय मिले। उन्होंने कहा, अब लोग हमारी इस लड़ाई को समझने लगे हैं। आगे उन्होंने सवालिया लहजे में कहा – आज हमारे देश में सनातन इतना कमजोर कैसे हुआ? और इसे कमजोर करने वाले लोग कौन हैं? श्री राजकुमार चौबे ने अपने संबोधन में स्पष्ट शब्दों में कहा – अगर हम एक हैं, तो safe हैं।

इस कार्यक्रम में बक्सर से आए विश्वामित्र सेना के सदस्यगण एवं पूज्य पंडितों  की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने एक स्वर में इस अभियान को और व्यापक बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। विश्वामित्र सेना का यह अभियान सनातन मूल्यों के उत्थान की दिशा में एक अहम कदम है और बिहार की धार्मिक चेतना को नई ऊर्जा देने वाला प्रयास साबित होगा।

कार्यक्रम में शाहाबाद संयोजक कृष्ण शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय, जिला संयोजक मोहित बाबा, गोवर्धन चौबे, कपिल मुनि पांडे प्रदीप यादव, मुनमुन चौबे, अभय पंडित, राहुल पांडे बिरजू प्रसाद मौजूद रहे

NSIT
Nsmch