LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Buxer News: मल्टीपल ऑर्गन डिस्फंक्शन सिंड्रोम के कारण बक्सर के सैनिक का निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Buxer News: बक्सर जिले के सैनिक संजय कुमार राय का इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया।सेना के जवानों ने संजय कुमार राय को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी।

Buxer News: मल्टीपल ऑर्गन डिस्फंक्शन सिंड्रोम के कारण बक्सर
बक्सर के सैनिक का निधन- फोटो : Reporter

Buxer News: बक्सर जिले के सैनिक संजय कुमार राय का इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया। वे कई दिनों से एसजीपीजीआई, लखनऊ में भर्ती थे, जहां डॉक्टरों ने मल्टीपल ऑर्गन डिस्फंक्शन सिंड्रोम को उनकी मृत्यु का कारण बताया। उनके असामयिक निधन से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

भारतीय सेना की ओर से संजय कुमार राय के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव कमहरिया लाया गया। जैसे ही तिरंगे में लिपटा उनका शव गांव पहुंचा, माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों की आंखें नम थीं, हर कोई अपने वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा।सेना के जवानों ने संजय कुमार राय को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। श्रद्धांजलि देते हुए सैन्य अधिकारियों ने कहा कि देश ने एक वीर योद्धा खो दिया है। अंतिम संस्कार के दौरान "संजय कुमार राय अमर रहें" के नारों से वातावरण गूंज उठा।

संजय कुमार राय ने 8 अगस्त 2011 को सेना में भर्ती होकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया था। बीते 13 वर्षों में उन्होंने अदम्य साहस और समर्पण से देश की सेवा की। लेकिन हाल ही में गंभीर बीमारियों से जूझते हुए उनकी तबीयत बिगड़ गई।डॉक्टरों के मुताबिक, वे सीवियर जॉन्डिस, एक्यूट किडनी इंजरी, हेपेटाइटिस A, सेप्सिस जैसी जटिल बीमारियों से पीड़ित थे। प्रयागराज में इलाज के बाद 28 मार्च 2025 को उन्हें एसजीपीजीआई, लखनऊ रेफर किया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

अंतिम समय में संजय कुमार राय के परिजन उनके साथ थे। उनके छोटे भाई अजय कुमार राय, जो सीआरपीएफ में सेवारत हैं, बड़े भाई विजय कुमार राय, चचेरे भाई और बहनोई अस्पताल में मौजूद रहे। उनका असमय निधन पूरे परिवार के लिए गहरा आघात है।देश के लिए बलिदान देने वाले इस वीर सैनिक को समूचा क्षेत्र नमन कर रहा है। उनकी बहादुरी और देशभक्ति हमेशा याद रखी जाएगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- संदीप वर्मा