Bihar Crime : बक्सर में यूपी सीमा के पास सनसनी, युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अज्ञात हमलावरों ने मारी चार गोलियां

Bihar Crime : बक्सर में प्रेम प्रसंग को लेकर बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया......पढ़िए आगे

Bihar Crime : बक्सर में यूपी सीमा के पास सनसनी, युवक पर ताबड
युवक को मारी गोली - फोटो : SANDIP

BUXAR : जिले से सटे उत्तर प्रदेश के नरहीं थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहांव गांव में रविवार की रात उस समय सनसनी फैल गई, जब बेखौफ अपराधियों ने एक 20 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला बोल दिया। गंगा नदी जाने वाले रास्ते पर अज्ञात हमलावरों ने युवक को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।

मृतक की पहचान 20 वर्षीय आर्यन यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 8 बजे जब आर्यन सोहांव गांव के समीप गंगा पथ की ओर जा रहा था, तभी घात लगाए हमलावरों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने उस पर एक के बाद एक चार गोलियां दागीं। गोली लगते ही आर्यन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा, जबकि घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

Diarch GO

फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नरहीं थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल आर्यन को तुरंत उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नरहीं में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया। घायल युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। शरीर में चार गोलियां लगने के कारण अत्यधिक रक्तस्राव हुआ है, जिसे देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और उसे बचाने की कोशिशें जारी हैं।

इधर, घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले के पीछे पुरानी रंजिश या किसी आपसी विवाद की संभावना को लेकर भी जांच कर रही है। सीमावर्ती इलाका होने के कारण बक्सर और नरहीं पुलिस के बीच समन्वय बनाकर अपराधियों की पहचान की जा रही है। घटना के बाद से सोहांव गांव और आसपास के क्षेत्रों में तनाव और डर का माहौल है। 

NSIT
Nsmch

संदीप की रिपोर्ट