LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Bihar News : बक्सर में विश्वामित्र सेना के स्थापना दिवस पर जुटेंगे संत और बुद्धिजीवी, जरुरतमंदों के बीच कंबल का होगा वितरण

Bihar News : बक्सर में विश्वामित्र सेना का स्थापना दिवस मनाया जायेगा. जिससे सैकड़ों संत और बुद्दिजीवी शामिल होंगे. इस मौके पर जरुरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किया जायेगा......पढ़िए आगे

Bihar News : बक्सर में विश्वामित्र सेना के स्थापना दिवस पर ज
विश्वामित्र सेना का स्थापना दिवस - फोटो : SOCIAL MEDIA

BUXAR : सनातन संस्कृति, सामाजिक सेवा और राष्ट्रचेतना के मूल्यों को समर्पित संगठन विश्वामित्र सेना के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले “स्थापना दिवस सह कंबल वितरण समारोह” को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।  संगठन के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव के साथ इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम का आयोजन 22 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 02 बजे तक वामन आश्रम खेल मैदान, बक्सर में आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर बक्सर की सनातन परंपरा, सामाजिक समरसता और सेवा संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया जाएगा। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व और सनातन मूल्यों के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। 

विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा की विश्वामित्र सेना का गठन सनातन संस्कृति की रक्षा, सामाजिक न्याय और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से किया गया है। हमारा प्रथम स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का संकल्प है। बक्सर, जो देवभूमि है, यहां से सनातन चेतना को राष्ट्रव्यापी आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना ही हमारा लक्ष्य है। कंबल वितरण जैसे सेवा कार्य हमारे संस्कारों की जीवंत अभिव्यक्ति हैं।

विश्वामित्र सेना का यह प्रथम स्थापना दिवस बक्सर को सनातन चेतना की भूमि के रूप में और अधिक प्रतिष्ठित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। संगठन ने समाज के सभी वर्गों, संत समाज, बुद्धिजीवियों, मातृशक्ति एवं युवाओं से इस पावन आयोजन में सहभागिता की अपील की है। आपकी गरिमामयी उपस्थिति बक्सर की सनातन संस्कृति के उत्थान को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी।

NSIT
Nsmch