LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

Bihar News: शराबबंदी पर राजद सांसद का बड़ा हमला,कहा- कानून से ज्यादा नुकसान, 20-30 हजार करोड़ का खड़ा हो गया है माफिया नेटवर्क

Bihar News:सुधाकर सिंह ने कहा कि शराबबंदी कानून ने न्याय व्यवस्था पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। लाखों केस कोर्ट में पेंडिंग हैं और हजारों लोग छोटे-छोटे मामलों में जेल की सलाखों के पीछे सड़ रहे हैं।

 Bihar News: शराबबंदी पर राजद सांसद का बड़ा हमला,कहा- कानून

N4N डेस्क: बक्सर के राजद सांसद सुधाकर सिंह ने बिहार की पूर्ण शराबबंदी पर सीधा सवाल उठाते हुए कहा है कि इस कानून की तत्काल समीक्षा होनी चाहिए। सासाराम में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि शराबबंदी लागू होने के बाद राज्य की स्थिति और बिगड़ गई है।

सुधाकर सिंह ने कहा कि शराबबंदी कानून ने न्याय व्यवस्था पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। लाखों केस कोर्ट में पेंडिंग हैं और हजारों लोग छोटे-छोटे मामलों में जेल की सलाखों के पीछे सड़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शराब माफियाओं का जाल पूरे प्रदेश में तेजी से फैल गया है, जिसका टर्नओवर 20 से 30 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

राजद सांसद ने इस कानून के सामाजिक असर पर भी चिंता जताई। उनके मुताबिक, युवाओं के बीच नैतिक संकट गहराता जा रहा है और अवैध धंधे के चलते अपराध का नया इकोसिस्टम पनप चुका है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी से जितना लाभ जनता को नहीं हुआ, उससे कहीं ज्यादा हानि हो रही है।

सुधाकर सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि सरकार को एक बार फिर गंभीरता से समीक्षा करनी चाहिए कि यह कानून बिहार में कितना सफल है और कितना असफल। अगर इससे नुकसान ज्यादा हो रहा है तो इसे लेकर पुनर्विचार जरूरी है।

NSIT
Nsmch

उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल मचना तय है। विपक्ष पहले से ही शराबबंदी को असफल बता रहा है, वहीं सत्ता पक्ष इसे नीतीश कुमार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिनाता है। 

रिपोर्ट- रंजन कुमार