LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि बक्सर को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान, रंग लाई राजकुमार चौबे की मुहिम, महर्षि विश्वामित्र पार्क निर्माण को स्वीकृति

विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे की मुहिम पर बक्सर में महर्षि विश्वामित्र पार्क निर्माण की स्वीकृति सरकार द्वारा प्रदान की गई है.

Rajkumar Chaubey
Rajkumar Chaubey- फोटो : news4nation

Bihar News: विश्वामित्र सेना की लगातार चल रही मुहिम को एक और बड़ी सफलता मिली है। बक्सर में महर्षि विश्वामित्र पार्क निर्माण की स्वीकृति सरकार द्वारा प्रदान की गई है, जिसे विश्वामित्र सेना अपनी संघर्षशील यात्रा की ऐतिहासिक जीत मानती है। इससे पहले रामरेखा घाट पर कॉरिडोर निर्माण की स्वीकृति भी इसी प्रयास का परिणाम थी। यह नई उपलब्धि साबित करती है कि संगठित जनआवाज़ से बदलाव संभव है।

बिहार सरकार ने 24 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से इस परियोजना को मंजूरी दी है। पार्क गायत्री मंत्र की थीम पर विकसित होगा, जिसका उद्देश्य आगंतुकों को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करना, ईको-पर्यटन को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

इस बड़ी जीत के मौके पर खुशी व्यक्त करते हुए विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे बोले — विश्वामित्र सेना का मानना है कि यह केवल एक विकास परियोजना नहीं, बल्कि बक्सर के गौरव, इतिहास और आध्यात्मिक धरोहर की पुनर्स्थापना है। इससे बक्सर को महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि के रूप में राष्ट्रीय पहचान मिलेगी।