LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar Politics : बक्सर में प्रशांत किशोर ने किया बड़ा दावा, कहा बिहार में लड़ाई सिर्फ NDA से, तीसरे स्थान पर रहेगा महागठबंधन...

Bihar Politics : बक्सर में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने दावा किया की बिहार में लड़ाई सिर्फ एनडीए के साथ है. राजद तीसरे स्थान पर हो जाएगी.....पढ़िए आगे

Bihar Politics : बक्सर में प्रशांत किशोर ने किया बड़ा दावा,
प्रशांत किशोर का दावा - फोटो : SANDIP

BUXAR : जन सुराज के संस्थापक और चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बक्सर जिले के डुमरांव में एक जनसभा के दौरान एनडीए और राजद दोनों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार की असली लड़ाई सिर्फ एनडीए से होगी, जबकि राजद इस बार तीसरे स्थान पर खिसक जाएगा। प्रशांत किशोर डुमरांव महाराजा से मिलने भोजपुर जिले की कोठी पर पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने महाराजा, महारानी और उनके पुत्र शिवांग विजय से मुलाकात की। इसके बाद जन सुराज की जनसभा में शामिल होने के लिए उनका काफिला हज़ारों वाहनों के साथ शाहपुर की ओर रवाना हुआ।

'बिहार में गरीबी, बेरोज़गारी और पलायन से लड़ेगा जन सुराज'

पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने भावुक होते हुए कहा, "बक्सर मेरा घर है। मैं यहीं पला-बढ़ा हूं। मेरी पढ़ाई की शुरुआत भी यहीं शाहपुर के मिशन स्कूल से हुई थी।" उन्होंने बताया कि पहली बार उन्होंने खुद को समझना और सीखना बक्सर से ही शुरू किया था। "यह मेरे अपने घर की बात है," उन्होंने कहा, "इसलिए मैं यहां के लोगों से मिलने और आशीर्वाद लेने आया हूं।" उन्होंने आगे कहा, "हमारी असली लड़ाई बिहार की गरीबी, बेरोजगारी और सबसे बड़ी समस्या पलायन से है। हमारा संकल्प है कि एक साल के भीतर हर हाल में पलायन पर रोक लगाई जाएगी।"

भीड़ न जुटने के आरोपों पर दिया करारा जवाब

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच जन सुराज को लेकर कई विपक्षी दल यह दावा कर रहे हैं कि प्रशांत किशोर की सभाओं में अपेक्षित भीड़ नहीं जुट रही। इस पर जवाब देते हुए किशोर ने कहा, "जो लोग कहते हैं कि जन सुराज में भीड़ नहीं होती, वे आकर खुद देख लें।" उन्होंने दावा किया कि जन सुराज की सभाएं जनसैलाब में बदल रही हैं और इससे विपक्षी दलों की बेचैनी बढ़ गई है।

बक्सर की सभी सीटों पर टिकी हैं राजनीतिक दलों की निगाहें

बहरहाल वर्ष के अंत में बिहार में संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बक्सर जिले की चारों विधानसभा सीटें राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, जन सुराज की गतिविधियों का असर न केवल बक्सर बल्कि पूरे शाहाबाद क्षेत्र पर पड़ेगा।

NSIT
Nsmch

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट