LATEST NEWS

  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का  किया वध, बिहार व नागालैंड के राज्यपाल समेत कई मंत्री रहे मौजूद
  • विजयदशमी : पटना के गांधी मैदान में सीएम सम्राट ने 90 फीट के रावण का किया वध,

  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश
  • नवादा में 50 फीट के रावण और 45 फीट के मेघनाद का हुआ दहन: हरिश्चंद्र स्टेडियम में उमड़ा

  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रही बच्चियों का बढ़ाया उत्साह
  • Bihar News : बेटी के साथ समाहरणालय पहुंचे सिवान डीएम विजय प्रकाश मीणा, कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

Bihar News : ‘हर जिला में एगो शूटर पोसले बानी’ गाने पर सिपाही का रिल्स सोशल मीडिया में हुआ वायरल, एसपी ने कहा-जांच के बाद होगी कार्रवाई

Bihar News : हर जिला में एगो शूटर पोसले बानी गाने पर सिपाही का रिल्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एसपी ने कहा की जांच के कार्रवाई की जाएगी......पढ़िए आगे

Bihar News : ‘हर जिला में एगो शूटर पोसले बानी’ गाने पर सिपाह
सिपाही का रिल्स वायरल - फोटो : SANDIP

BUXAR : जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस सिपाही अपनी वर्दी पहनकर इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक रील बनाते हुए नजर आ रहा है। यह रील किसी साधारण गाने पर नहीं, बल्कि उन भोजपुरी गानों पर बनाई गई है जिनके बोल रंगदारी और अपराधी छवि से जुड़े होते हैं, जिसने पुलिस की गरिमा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल वीडियो में 'गुंडा' गीतों का इस्तेमाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सिपाही वर्दी पहनकर कुछ गानों पर एक्टिंग कर रहा है, जिनमें से एक के बोल हैं – "हर जिला में एगो शूटर पोसले बानी..."। यह वीडियो पुलिस की छवि को धूमिल कर रहा है, क्योंकि एक वर्दीधारी का अपराधियों से जुड़े गानों पर रील बनाना जनता के बीच गलत संदेश देता है।

पुलिस मुख्यालय के आदेशों की अवहेलना

पुलिस मुख्यालय ने पहले ही सख्त आदेश जारी कर रखा है कि कोई भी पुलिसकर्मी वर्दी पहनकर रील या वीडियो नहीं बनाएगा। इसके बावजूद, बक्सर में इस तरह का वीडियो सामने आना विभागीय अनुशासन की सीधी अनदेखी है। यह घटना दर्शाती है कि कुछ पुलिसकर्मी नियमों की परवाह नहीं कर रहे हैं।

एसपी ने दिए जांच के आदेश, होगी कड़ी कार्रवाई

इस मामले पर बक्सर के एसपी शुभम आर्य ने तुरंत संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि "वर्दी में ऐसी गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।" उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि "जांच के बाद जिम्मेदार सिपाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।" यह घटना न सिर्फ विभागीय नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह समाज में पुलिस की छवि को भी नुकसान पहुंचा रही है, जिसे देखकर अपराधी थरथराते हैं। 

NSIT
Nsmch

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट