LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar Politics : मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा में भीड़ नहीं जुटने पर पार्टी ने की कार्रवाई, जिलाध्यक्ष को किया सस्पेंड, दो विधायकों के टिकट पर गहराया संकट

Bihar Politics : कल बिहार के बक्सर जिले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का कार्यक्रम आयोजित था. हालाँकि इस कार्यक्रम में लोगों की मौजूदगी नहीं के बराबर रही. इसके मद्देनजर पार्टी ने जिलाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है.....पढ़िए आगे

Bihar Politics : मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा में भीड़ नहीं जुटन
जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई - फोटो : SANDIP

Buxar : जिले की कांग्रेस राजनीति में रविवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। जब अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन के बाद पार्टी नेतृत्व ने कड़ा निर्णय लेते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडेय को तत्काल प्रभाव से पद से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई दलसागर खेल मैदान में आयोजित सभा में भारी अव्यवस्था और भीड़ की कमी के कारण की गई। पटना स्थित सदाकत आश्रम से जारी पत्र में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सचिव उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सभा के दौरान तैयारियों में घोर लापरवाही और संगठनात्मक समन्वय की पूर्णत: अनुपस्थिति देखी गई, जिससे पार्टी की साख को गंभीर नुकसान पहुंचा। पार्टी नेतृत्व की नाराजगी केवल जिला अध्यक्ष तक सीमित नहीं रही। बक्सर के दोनों कांग्रेस विधायकों की निष्क्रियता भी कटघरे में आ गई है। संगठन की नजर में वे न केवल भीड़ जुटाने में नाकाम रहे, बल्कि जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूती देने में भी विफल साबित हुए हैं। सूत्रों की मानें तो इन दोनों विधायकों के टिकट पर अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी दावेदारी कमजोर पड़ गई है।

शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचा मामला

प्रदेश कांग्रेस की ओर से जारी यह पत्र पार्टी के शीर्ष नेताओं को भी भेजा गया है, जिनमें महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, सह प्रभारीगण, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार, विधानमंडल दल नेता डॉ. शकील अहमद खान और विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा शामिल हैं। इससे स्पष्ट है कि यह मामला केवल जिला स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व इसे गंभीरता से ले रहा है।

यूथ कांग्रेस बनी उम्मीद की किरण

जहां एक ओर सीनियर नेतृत्व आलोचना का केंद्र बना, वहीं यूथ कांग्रेस ने अपने उत्साह और सक्रियता से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार किया। खड़गे की सभा में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति और उनकी भागीदारी को पार्टी ने खुलकर सराहा है। पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर यूथ कांग्रेस से जुड़े वीडियो साझा कर यह संकेत दिया गया है कि आने वाले समय में युवाओं को संगठन में और बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

बदलाव की आहट

बक्सर जिला कांग्रेस में इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। संगठन अब ऐसे नेतृत्व की तलाश में है, जो न केवल सक्रिय हो बल्कि आम जनता के बीच गहरी पकड़ भी रखता हो। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक बदलावों की यह शुरुआत है, जो आने वाले समय में और भी गहराई से देखने को मिल सकती है। बहरहाल बक्सर की घटना ने यह साफ कर दिया है कि कांग्रेस नेतृत्व अब प्रदर्शन और ज़मीनी सक्रियता के आधार पर निर्णय ले रहा है। खड़गे की सभा भले ही अपेक्षा पर खरी न उतरी हो, लेकिन इसके माध्यम से पार्टी ने यह स्पष्ट संदेश जरूर दे दिया है कि अब लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है।

NSIT
Nsmch

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट