LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने तेज़ की विकास यात्रा, बक्सर को दिया 325 करोड़ की योजनाओं का गिफ्ट

Bihar News:बक्सर आगमन के दौरान सीएम ने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास कर लोगों को नई सौगात दी।..

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने तेज़

Bihar News: विधानसभा चुनाव नज़दीक हैं और इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के जरिए विकास कार्यों की रफ्तार तेज़ कर रहे हैं। शनिवार को बक्सर आगमन के दौरान सीएम ने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास कर लोगों को नई सौगात दी।

 मुख्यमंत्री पटना से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर राजपुर प्रखंड के सैंथू पोखरा, देवढ़िया के पास बने हेलीपैड पर उतरे। वहां से वे सीधे राजपुर प्रखंड परिसर स्थित मध्य विद्यालय पहुंचे और विकास कार्यों की समीक्षा की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के तहत की गई घोषणाओं को अमलीजामा पहनाते हुए 325 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से कुल 5 योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं—

गोलंबर से ज्योति चौक भाया बस स्टैंड पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य।

भोजपुर–सिमरी पथ के 0.00 से 9.30 किमी तक का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य।

बड़ी मस्जिद से सेंट्रल जेल तक सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य।

बक्सर–कोईलवर गंगा तटबंध के 0.00 से 51.72 किमी तक सुदृढ़ीकरण, कालीकरण एवं सुरक्षात्मक कार्य।

भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खां संगीत कॉलेज की स्थापना का शिलान्यास।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि विकास योजनाओं के जरिए क्षेत्र की काया पलटने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क, शिक्षा और तटबंध की मजबूती से बक्सर सहित आस-पास के इलाकों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

NSIT
Nsmch

चुनावी सरगर्मी के बीच नीतीश कुमार का यह दौरा न केवल विकास का संदेश दे रहा है, बल्कि विपक्ष के लिए भी नई राजनीतिक चुनौती खड़ी कर रहा है।

रिपोर्ट- संदीप वर्मा