एमएलसी चुनाव को लेकर एनडीए की बैठक, श्रवण कुमार ने कन्हैया प्रसाद के पक्ष में की वोट की अपील

Bihar News : भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शामिल जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने स्थानीय निकाय जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर जोर दिया...

एमएलसी चुनाव को लेकर एनडीए की बैठक, श्रवण कुमार ने कन्हैया प

Buxar : भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के समर्थन में मंगलवार को बक्सर जिले के भदवर, चौगाई और इटाढ़ी प्रखंडों में चुनावी बैठकों का आयोजन किया गया। जदयू विधायक दल के नेता  श्रवण कुमार के नेतृत्व में आयोजित इन बैठकों में भारी संख्या में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान एनडीए नेताओं ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए अपने प्रत्याशी की भारी मतों से विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।


सभा को संबोधित करते हुए श्रवण कुमार ने स्थानीय निकाय जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विधान परिषद में आपका प्रतिनिधि वही होना चाहिए जो सदन में आपकी सशक्त आवाज बन सके और आपके हितों की रक्षा कर सके। उन्होंने प्रतिनिधियों को समझाते हुए कहा कि सत्ताधारी दल का प्रत्याशी जीतने से क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी आती है और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सीधे तौर पर सरकार के सहयोग का लाभ मिलता है।


Diarch GO

बैठक में कार्यक्रम प्रभारी सह पूर्व मंत्री और राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि एनडीए प्रत्याशी की जीत असल में उन कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की जीत होगी जो जमीन पर रहकर समाज की सेवा कर रहे हैं। इस दौरान चौगाई प्रखंड प्रभारी सह एमएलसी खालिद अनवर और डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने भी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए एनडीए के पक्ष में गोलबंदी की अपील की।


इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और वार्ड सदस्यों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया गया। नेताओं ने अपील की कि क्षेत्र के समग्र विकास और पंचायत प्रतिनिधियों के मान-सम्मान के लिए कन्हैया प्रसाद को प्रथम वरीयता का मत देकर विजयी बनाएं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी समस्याओं को साझा किया और एनडीए के नेतृत्व पर भरोसा जताया।


NSIT
Nsmch

बैठक में मुख्य रूप से जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, वीरेंद्र सिंह लाला, जिला पार्षद अरविंद प्रताप सिंह उर्फ बंटी शाही, दिनेश सिंह, प्रिंस सिंह बजरंगी सहित गठबंधन के तमाम वरिष्ठ नेता और विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में वार्ड सदस्य और मुखिया गणों की मौजूदगी ने चुनावी सरगर्मी को तेज कर दिया है, जिससे इस सीट पर एनडीए का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।


रंजन कुमार की रिपोर्ट