LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

बक्सर में पारिवारिक विवाद का खौफनाक अंत: मां ने तीन बच्चों संग खाया जहर, 5 वर्षीय बेटे की मौत; दो की हालत नाजुक

बक्सर के राजपुर में पारिवारिक विवाद में मां ने तीन बच्चों संग जहर खाया। 5 वर्षीय बेटे अर्जुन की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों को गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है। पुलिस जांच जारी है।

बक्सर में पारिवारिक विवाद का खौफनाक अंत: मां ने तीन बच्चों स

Buxar - बिहार के बक्सर जिले के राजपुर थाना अंतर्गत रसेन गांव में बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। यहां जितेंद्र चौधरी की 30 वर्षीय पत्नी रूबी देवी ने गृह क्लेश से तंग आकर अपने तीन मासूम बच्चों के साथ जहर खा लिया। इस हृदयविदारक घटना में पांच वर्षीय मासूम अर्जुन की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चों की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।

पारिवारिक विवाद बना वजह 

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रूबी देवी का किसी बात को लेकर तीखा विवाद हुआ था। विवाद से आक्रोशित होकर रूबी ने एक आत्मघाती कदम उठाया और अपने तीनों बच्चों—करण (6), अर्जुन (5) और राधा (3) को जहर खिलाने के बाद स्वयं भी विषपान कर लिया। जब जहर का असर शुरू हुआ और बच्चे तड़पने लगे, तब परिजनों को घटना का पता चला।

अस्पताल ले जाते समय एक की मौत 

परिजनों ने आनन-फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) राजपुर में भर्ती कराया, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने 5 वर्षीय अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से बीमार करण और राधा को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। महिला का इलाज फिलहाल बक्सर सदर अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस की जांच और कार्रवाई 

घटना की सूचना मिलते ही रसेन गांव में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। राजपुर थाना अध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।



NSIT
Nsmch