LATEST NEWS

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

Bihar News : सदर अस्पताल में बदहाली देख तल्ख हुए विधायक आनंद मिश्रा, डीएम की मौजूदगी में सिविल सर्जन पर जमकर बरसे

Bihar News : सदर अस्पताल में बदहाली देख तल्ख हुए विधायक आनंद

BUXAR : बक्सर सदर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा का एक बार फिर पुराना तेवर देखने को मिला। सदर अस्पताल में निरीक्षण के दौरान विधायक अपनी कार्यशैली के अनुरूप बेहद तल्ख नजर आए और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को लेकर सिविल सर्जन (CS) शिवकुमार प्रसाद चक्रवर्ती को कड़ी फटकार लगाई। जिला अधिकारी (DM) की मौजूदगी में हुए इस वाकये के बाद अस्पताल परिसर में सन्नाटा पसर गया।

"निठल्ला" कह कर लगाई क्लास

निरीक्षण के दौरान विधायक आनंद मिश्रा का गुस्सा तब फूट पड़ा। जब उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं में खामियाँ पाईं। उन्होंने सीधे तौर पर सिविल सर्जन को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें "निठल्ला" तक कह दिया। विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण न केवल आम जनता परेशान हो रही है, बल्कि इससे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की छवि भी धूमिल हो रही है। इस दौरान डीएम साहिला और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौन खड़े सब देखते रहे।

वर्दी और खादी की आन पर बोले विधायक

विधायक का गुस्सा केवल बदहाली तक ही सीमित नहीं था, बल्कि हाल ही में उन पर लगे आरोपों को लेकर भी था। दरअसल, एक युवक ने उन पर ढाई लाख रुपये लेने का निराधार आरोप लगाया था। इस पर सफाई देते हुए उन्होंने दो टूक कहा, "आज तक न तो मेरी वर्दी पर कोई दाग लगा है और न ही जनता द्वारा दी गई इस खादी पर लगने दूंगा।" उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी और की गलती की सजा या कलंक अपने ऊपर नहीं लेंगे।

विवाद की जड़: महिला की मौत और वायरल बयान

इस पूरे विवाद की शुरुआत कुछ दिन पहले हुई थी, जब सदर अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग जाम किया गया था। उसी दौरान एक युवक ने विधायक पर कार्रवाई न करने के बदले रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाया था। यह बयान मीडिया और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विधायक आनंद मिश्रा काफी आहत थे, जिसका परिणाम अस्पताल में उनके कड़े रुख के रूप में सामने आया।

NSIT
Nsmch

स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठते सवाल

विधायक के इस निरीक्षण और सख्त लहजे ने बक्सर की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। पूर्व पुलिस अधिकारी रहे आनंद मिश्रा ने साफ कर दिया है कि वे अधिकारियों की ढुलमुल कार्यशैली को बर्दाश्त नहीं करेंगे। फिलहाल, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

संदीप की रिपोर्ट