LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

बक्सर इंडस्ट्री एरिया का दौरा करने पहुंचे विधायक आनंद मिश्रा, समस्या और चुनौतियों की ली जानकारी

बक्सर इंडस्ट्री एरिया का दौरा करने पहुंचे विधायक आनंद मिश्रा

Buxar - -बक्सर सदर विधायक आनन्द मिश्र जी ने आज बक्सर इंडस्ट्री एरिया का दौरा किया और स्थानीय उद्यमियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और चुनौतियों को विस्तार से जाना। इस दौरान उन्होंने उद्यमियों से सीधे संवाद करते हुए उत्पादन, सुविधाओं, उद्योग विस्तार और प्रशासनिक सहयोग से जुड़ी महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा की।

विधायक आनन्द मिश्र जी ने सभी उद्यमियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बक्सर को औद्योगिक रूप से सशक्त बनाना हम सभी की प्राथमिकता है, और इसके लिए सरकार तथा विभाग के स्तर पर हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

इसी क्रम में उन्होंने बक्सर इंडस्ट्री एरिया का औचक निरीक्षण भी किया, जहाँ उन्होंने परिसर की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, साफ–सफाई एवं मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

NSIT
Nsmch

इसके बाद विधायक ने बक्सर उद्योग विभाग एवं बिहार औद्योगिक विकास निगम (BIDC) कार्यालय का दौरा कर अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्योगों से संबंधित कार्यों में अनावश्यक देरी न हो और उद्यमियों को सुविधाएँ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएँ।

विधायक आनन्द मिश्र ने स्पष्ट किया कि बक्सर में उद्योगों के विकास से युवाओं को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। इसलिए इंडस्ट्री एरिया के विकास को प्राथमिकता देते हुए निरंतर समीक्षा और सुधार कार्य चलते रहेंगे।

रिपोर्ट - संदीप वर्मा