Bihar News: पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी को लेकर जा रही मेघालय पुलिस बक्सर में भटकी, सुरक्षा चूक के बाद लौटना पड़ा थाने

Bihar News: सोनम रघुवंशी को शिलांग ले जाने के दौरान रास्ते में मेघालय पुलिस को सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी बिहार पुलिस की थी। लेकिन, बक्सर के ग्रामीण इलाके में पहुंचते ही सुरक्षा गाड़ियां अचानक गायब हो गईं।

 Sonam Raghuvanshi
मेघालय पुलिस बक्सर में भटकी- फोटो : reporter

Bihar News:पति की हत्या के आरोप में गाजीपुर से गिरफ्तार हुई चर्चित सोनम रघुवंशी को लेकर मेघालय पुलिस का दल 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर जब मेघालय के लिए रवाना हुआ, तो सोमवार देर रात बक्सर जिले के आदर्श नगर थाने में उनका काफिला कुछ देर के लिए रुका। यहां करीब 15 मिनट रुकने के बाद दल पटना की ओर रवाना हुआ।

सोनम रघुवंशी को शिलांग ले जाने के दौरान रास्ते में मेघालय पुलिस को सुरक्षा प्रदान करने की जिम्मेदारी बिहार पुलिस की थी। लेकिन, बक्सर के शहरी इलाके तक तो एस्कॉर्ट मिला, ग्रामीण इलाके में पहुंचते ही सुरक्षा गाड़ियां अचानक गायब हो गईं। दलसागर टोल प्लाजा पर मेघालय पुलिस खुद को अकेला पाकर हैरान रह गई।

Diarch GO

इस सुरक्षा चूक के बाद, मेघालय पुलिस को वापस बक्सर के आदर्श नगर थाने लौटना पड़ा। करीब एक घंटे के इंतजार के बाद, रात दो बजे, मेघालय पुलिस ने फिर से बिहार पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करवाई। इसके बाद ही यह सफर दोबारा शुरू हो सका। अब बिहार पुलिस की गाड़ियों की एस्कॉर्ट में सोनम रघुवंशी को पटना ले जाया जा रहा है। पटना से उसे गुवाहाटी होते हुए मेघालय के शिलांग पहुंचाया जाएगा।

रिपोर्ट- संदीप कुमार