LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी की दान की गई भूमि पर भू-माफियाओं की नजर, विश्वामित्र सेना ने संभाला मोर्चा, राजकुमार चौबे ने दिलाया न्याय का भरोसा

Bihar News : स्वतंत्रता सेनानियों ने जनसरोकार के लिए अपनी जमीने दान दी. लेकिन भू माफिया इन जमीनों पर कब्जा करने की कोशिश में जुटे हैं. हालाँकि इसे बचाने के लिए विश्वामित्र सेना ने मोर्चा संभाल लिया है...पढ़िए आगे

Bihar News : स्वतंत्रता सेनानी की दान की गई भूमि पर भू-माफिय
विश्वामित्र सेना ने संभाला मोर्चा - फोटो : SOCIAL MEDIA

BUXAR  :डुमरांव नगर परिषद क्षेत्र के पुराना भोजपुर व नावाडेरा में स्थित ऐतिहासिक सार्वजनिक भूमि पर भू-माफियाओं की नजर से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। यह भूमि 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा सार्वजनिक हित में ग्रामीणों को सौंपी गई थी, जिसका उपयोग आज भी सामूहिक रूप से मछली पालन, मंदिर सेवा व अन्य जनहित कार्यों में किया जाता है।

ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2023 से ही इस भूमि पर कब्जे की कोशिशें की जा रही हैं। विरोध करने के बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, उल्टे ग्रामीणों पर ही झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। इस अन्याय के खिलाफ अब विश्वामित्र सेवा संस्था ग्रामीणों के साथ खड़ी हो गई है। गुरुवार को विश्वामित्र सेवा के राष्ट्रीय संयोजक *राजकुमार चौबे* अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा, “यह भूमि देश के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की अमूल्य धरोहर है। इस पर किसी भी हालत में कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। यदि प्रशासन ने लापरवाही दिखाई तो संस्था कानूनी व जनआंदोलन दोनों मार्ग अपनाएगी।”

ग्रामीणों का कहना है कि भूमाफिया प्रकाश चंद जायसवाल, प्रेमचंद जायसवाल, गुलाबचंद जायसवाल, सतीश चंद्र जायसवाल और लक्ष्मण प्रसाद जायसवाल लगातार कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। जबकि स्वतंत्रता सेनानी परिवार के वंशजों ने भी लिखित में स्पष्ट किया है कि यह भूमि सार्वजनिक हित में दान दी गई थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भूमि की वास्तविक स्थिति की जांच कर तत्काल अतिक्रमण की कोशिशें रोकी जाएं तथा झूठे मुकदमे दर्ज कराने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। अन्यथा वे बड़े आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं। अब पूरा इलाका संघर्ष की राह पर है और सभी की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।