LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Buxar Crime News : बक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फायरिंग और अवैध हथियार मामले में 5 अपराधी को किया गिरफ्तार, हथियार और जिन्दा कारतूस किया बरामद

Buxar Crime News : बक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फायरिंग और

BUXAR : बक्सर पुलिस ने फायरिंग की घटना और अवैध हथियारों की बरामदगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बक्सर के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने लगातार छापेमारी कर इन आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने दो देसी पिस्टल और दो खाली मैगजीन भी बरामद किए हैं। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में जुटी है।  

क्या है मामला ?

मामला 15 अप्रैल 2025 का है, जब मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्योति मैरिज हॉल में कुछ अपराधियों द्वारा फायरिंग की सूचना मिली थी। इस मामले में थाना कांड संख्या 162/25 दर्ज किया गया था। जांच के क्रम में पुलिस को पता चला कि घटना में कई अपराधी और अवैध हथियार शामिल थे। पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाते हुए 27 अप्रैल 2025 को नगर थाना क्षेत्र के मंझरिया से अटल सिंह उर्फ़ कृष्णा सिंह और मनोज सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में इन अपराधियों ने अन्य आरोपियों का भी खुलासा किया। इसके बाद लक्ष्मीकांत दुबे को भी मंझरिया से गिरफ्तार किया गया। वहीं, मुफस्सिल थाना क्षेत्र से अमित श्रीवास्तव उर्फ़ भोलू और आशीष सिंह उर्फ़ मंडू सिंह को भी धर दबोचा गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बक्सर के निर्देश पर की गई, जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम ने लगातार छापेमारी कर अपराधियों को धर दबोचा।

अवैध हथियारों का उपयोग

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि फायरिंग की घटना में कई कुख्यात अपराधी शामिल थे, जो अवैध हथियारों का उपयोग कर रहे थे। इसी क्रम में 27 अप्रैल 2025 को नगर थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव में छापेमारी कर अटल सिंह उर्फ कृष्णा सिंह और मनोज सिंह को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने फायरिंग और अवैध हथियारों के नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए लक्ष्मीकांत दुबे को भी गिरफ्तार किया। इसके अलावा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर मंडू सिंह उर्फ आशीष सिंह और भोलू उर्फ अमित श्रीवास्तव को भी पकड़ा गया।

सबका आपराधिक रिकॉर्ड

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों के पास से दो देशी पिस्टल और दो खाली मैगजीन भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए सभी अपराधियों का आपराधिक इतिहास काफी गंभीर रहा है और इनके विरुद्ध विभिन्न थानों में कई संगीन धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। अटल सिंह उर्फ कृष्णा सिंह और मनोज सिंह पर नगर थाना बक्सर में हत्या, फायरिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों के मामले दर्ज हैं। अमन श्रीवास्तव उर्फ अमन सिंह, भोलू उर्फ अमित श्रीवास्तव और मंडू सिंह उर्फ आशीष सिंह पर भी बक्सर के अलग-अलग थानों में गंभीर आरोपों के तहत मुकदमे दर्ज हैं। लक्ष्मीकांत दुबे भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है।

NSIT
Nsmch

छापेमारी में शामिल पुलिस पदाधिकारी

इस पूरी कार्रवाई में बक्सर पुलिस की डीआईयू टीम, नगर थाना और मुफस्सिल थाना के अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक बक्सर ने बताया कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है और भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

बक्सर से संदीप की रिपोर्ट