LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Goods train derailed - बक्सर में बड़ा रेल हादसा – मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरी, दिल्ली-हावड़ा डाउन लाइन प्रभावित

Goods train derailed - दिल्ली-पटना हावड़ा रुट पर शनिवार देर शाम मालगाड़ी पटरी से उतर गई। जिससे रुट पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया।

Goods train derailed -  बक्सर में बड़ा रेल हादसा – मालगाड़ी
बक्सर में मालगाड़ी पटरी से उतरी- फोटो : संदीप वर्मा

Buxar - शनिवार की शाम बक्सर रेलवे स्टेशन के पूर्वी गुमटी (इटाढ़ी गुमटी) के पास एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। शंटिंग के दौरान मालगाड़ी का इंजन अचानक पटरी से उतर गया, जिससे दिल्ली-हावड़ा मेन रूट की डाउन लाइन प्रभावित हो गई। हादसा शाम लगभग 5:45 बजे हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मालगाड़ी शंटिंग की प्रक्रिया में थी तभी अचानक इंजन का एक चक्का पटरी से उतर गया। इसके बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया और डाउन लाइन पर रेल परिचालन ठप हो गया।

रेल प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना में किसी तरह की जनहानि या हताहत होने की खबर नहीं है। एडीएन बक्सर ने बताया कि डाउन लाइन पर परिचालन प्रभावित हुआ है लेकिन अप लाइन से ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से जारी है। इंजन को पटरी पर लाने और डाउन लाइन को चालू करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि पूरे मामले की सूचना दानापुर मंडल को भी दे दी गई है और राहत कार्य जारी है। फिलहाल रेलवे ट्रैक को सुचारू बनाने के लिए इंजीनियरों और कर्मचारियों की टीम मौके पर जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

गौरतलब है कि दिल्ली-हावड़ा रूट देश का सबसे व्यस्त रेलमार्गों में से एक है, ऐसे में इस तरह की घटना ने यात्रियों को भी चिंता में डाल दिया। रेलवे विभाग का कहना है कि जल्द ही डाउन लाइन पर परिचालन बहाल कर दिया जाएगा।

बक्सर से संदीप वर्मा की रिपोर्ट