LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

बक्सर में पसरा मातम, चावल-पास्ता खाने से बाप-बेटे की मौत, कई की हालत नाज़ुक

Father and son died in Buxar
Father and son died in Buxar- फोटो : news4nation

Bihar News: बक्सर में एक हैरान करने वाली घटना में चावल और पास्ता खाने से पिता-पुत्र की मौत हो गई है वहीं परिवार के कई अन्य लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. यह घटना जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहीवर गांव में हुई है. यहां एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां घर में बने चावल और पास्ता खाने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। मृतकों में 35 वर्षीय किशन बिहारी और उनका तीन वर्षीय पुत्र अमित शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशन बिहारी के घर रात करीब 9 बजे पूरे परिवार ने चावल और पास्ता का सेवन किया। खाना खाने के कुछ देर बाद ही सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उल्टी, चक्कर और बेहोशी जैसे लक्षणों के बाद सभी को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान किशन और उनके बेटे अमित की मौत हो गई। घटना में किशन की पत्नी पूजा देवी, चाची प्रेमा देवी, बेटियां सुप्रिया और अमृता, तथा पड़ोसी चंदन की बेटी दिया की हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों की निगरानी में सभी का इलाज जारी है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फॉरेंसिक टीम (FSL) को मौके पर बुलाया है और भोजन के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। बक्सर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से बताया गया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।

इस घटना से गांव में मातम का माहौल है और स्थानीय लोग भी इससे स्तब्ध हैं। प्रशासन ने परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

NSIT
Nsmch